The Vvaan Box Office: ‘द वन’ बनेगी तमन्ना भाटिया की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर? जानें- प्रीडिक्शन


‘द वन’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक ये. ये हॉरर माइथोलॉजिकल थ्रिलर 25 सितंबर यानी आज सिनेमाघरों में आ रही है, और एडवांस बुकिंग के रिस्पॉन्स को देखते हुए यह पक्का है कि फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करेगी. इसी के साथ तमन्ना भाटिया के लिए, यह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर उनकी चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग बन सकती है. चलिए यहां जानते हैं कि ‘द वन’ पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है.

‘द वन’ ओपनिंग डे पर कितना कर सकती है कलेक्शन?
‘द वन’ बालाजी मोशन पिक्चर्स और टीवीएफ का साथ में किया गया प्रोजेक्ट है. टीवीएफ अपनी जमीन से जुड़ी कहानियों को बेहतरीन ढंग से पेश करने के लिए मशहूर है, इसलिए लोगों में इस फिल्म को लेकर पहले ही काफी एक्साइटमेंट हैं. इसके अलावा, फिल्म के ट्रेलर और गानों ने भी लोगों का ध्यान खींचा, जिससे इसका काफी बज बना हुआ है. कोईमोई के मुताबिक ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 6 से 9 करोड़ रुपये ओपनिंग कर सकती है.  अगर फिल्म का पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ रहता है तो इसके कलेक्शन में इजाफा भी हो सकता है. 

तमन्ना भाटिया की बनेगी चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
6-9 करोड़ रुपये की नेट कमाई के एक्सपेक्टेड कलेक्शन के साथ, ‘द वन’  तमन्ना भाटिया के करियर के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है. दरअसल ये फिल्म एक्ट्रेस की बॉलीवुड में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग बन सकती है.

ये हैं तमन्ना की बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्में

  • हमशकल्स – 12.5 करोड़ रुपये
  • हिम्मतवाला – 12.1 करोड़ रुपये
  • एंटरटेनमेंट – 11.16 करोड़ रुपये
  • खामोशी – 11 लाख रुपये
  • चांद सा रोशन चेहरा – 7 लाख रुपये

‘द वन’ के बारे में
‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और श्वेता तिवारी शामिल हैं. इस फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा ने निर्देशित किया है. 

 



Source link

Related posts

Hanuman Ansh Vs Mirzapur: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ में कांटे की टक्कर, किसने मारी बाजी, किसका पलड़ा भारी?

The Paradise Box Office Collection Day 1: नानी की ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, पहले दिन जबरदस्त कमाई के साथ बनी 2026 की टॉप 3 ओपनर फिल्म

‘द पैराडाइज’ बनी नानी की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, पहले दिन ‘जन नायकन’ समेत 5 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे