The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी ‘द वन’? जानें- प्रीडिक्शन


सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर सर्वाइवल थ्रिलर ‘द वन’ लोक-कथाओं पर बेस्ड हॉरर जॉनर की फिल्म है. इसे लेकर काफी बज बना बुआ बै.  छठ पूजा का गाना पहले ही चार्ट्स पर छाया हुआ है और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे डेली सोप्स में इसके प्रमोशन से फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं कि ये फिल्म पहले दिन कैसी ओपनिंग कर सकती है और क्या ये सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी या नहीं?

‘द वन’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
बालाजी मोशन पिक्चर्स और टीवीएफ (द वायरल फीवर) के सहयोग से बनी ये फिल्म माइथोलॉजिकल बैकड्रॉप और हॉरर एलिमेंट्स पर बेस्ड है. ‘द वन’ अब जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में हर किसी की निगाहें इसके ओपनिंग डे कलेक्शन पर टिकी है. कोईमोई की रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ये फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन 7 से 8 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. हालांकि अगर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो इसकी ओपनिंग डे की कमाई बढ़ भी सकती है.  

ये भी पढ़ें:-‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तीसरे मंगलवार भी काटा गदर, बस 5 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास

क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी?  
अगर ‘द वन’ पहले दिन 7 .50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करती है, तो यह सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर लेगी और ये आसानी से ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ (7.48 करोड़) और ‘परम सुंदरी’ (7.37 करोड़) को पीछे छोड़ सकती है. इसी के साथ ये सिद्धार्थ के करियर की दूसरी सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है.

ये हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की अब तक की टॉप 5 ओपनिंग फिल्में

  • एक विलेन: 16.72 करोड़
  • ब्रदर्स: 15.20 करोड़
  • थैंक गॉड: 8.10 करोड़
  • स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर: 7.48 करोड़
  • परम सुंदरी: 7.37 करोड़

‘द वन’ कब होगी रिलीज? 
बता दें कि ‘द वन’ इस 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी और मिलिंद गुणाजी ने अहम रोल प्ले किया है. 

ये भी पढ़ें:-‘चंदू नहीं, चैंपियन हूं मैं…’, नेशनल अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए कार्तिक आर्यन



Source link

Related posts

टिकट विंडो खुलते ही The Vvaan की हुई छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी सुपरनैचुरल थ्रिलर!

शाहरुख खान की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘स्वदेस’ इन 5 कारणों से हुई थी फ्लॉप, जानिए, Bollywood Hindi News

Box Office: ‘हनुमान अंश’ की जय-जयकार, 47वें दिन प्रॉफिट 13946% पार! ‘मिर्जापुर’ और ‘वाइब’ चमकी, ‘दायरा’ फुस्‍स – hanuman ansh collection day 47 earns 13946 percent net profit mirzapur movie collection worldwide day 19 vibe daayra box office day 5