.
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में हार के बाद ट्रम्प की पार्टी में बगावत होने लगी है। रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कहा है। आगे जानिए कि अब पुलिस किसी को हिरासत में रखने के बाद उसकी गिरफ्तारी नहीं टाल सकेगी।
⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी…
1. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी का नाम मतदाता सूची में शामिल होने के मामले में सुनवाई होगी।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. चुनाव में हार के बाद ट्रम्प की पार्टी में बगावत, राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की तैयारी में विपक्ष
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में हार के बाद अब ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन में बगावत की स्थिति बन रही है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का इस्तीफे मांगा जा रहा है। आरोप है कि उन्होंने ट्रम्प को ईरान पर हमले के लिए उकसाया, लेकिन युद्ध खत्म करने की कोई योजना नहीं बनाई।
इधर, विपक्ष ने भी राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके जरिए उन्हें पद से हटाया जा सकता है।डेमोक्रेट्स आरोप लगा रहे हैं कि ट्रम्प ने अपने पद का इस्तेमाल कर अपने करीबियों को फायदा पहुंचाया और संपत्ति जुटाई। इससे आम लोगों को नुकसान उठाना पड़ा।
संसद में बहुमत गंवाया, ट्रम्प के पास अब कितनी ताकत?
1. कानून रोक सकते हैं: ट्रम्प संसद से पास किसी भी बिल पर वीटो लगा सकते हैं। डेमोक्रेट्स के पास वीटो को पलटने के लिए पर्याप्त वोट नहीं हैं।
2. फैसले लागू कर सकते हैं: ट्रम्प सरकारी आदेश जारी कर सकते हैं, इमरजेंसी घोषित कर सकते हैं, एजेंसियों को निर्देश दे सकते हैं और विदेश नीति तय कर सकते हैं।
3. माफी देने का अधिकार: ट्रम्प पद छोड़ने से पहले सहयोगियों को माफी दे सकते हैं। इस पर राजनीतिक विवाद हो सकता है। जो बाइडेन भी ऐसा कर चुके हैं।
4. जज और अधिकारियों की नियुक्ति: रिपब्लिकन बहुमत वाली संसद के पास दो महीने हैं। इस दौरान ट्रम्प अपनी पसंद के जजों और अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दिला सकते हैं।
2. सुप्रीम कोर्ट बोला- हिरासत के बाद 24 घंटे में पेशी जरूरी, देरी होने पर व्यक्ति को रिहा करना होगा
सुप्रीम कोर्ट ने असम में 4 लोगों को हिरासत में लिए जाने के मामले में सुनवाई की। File
सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद उसे कोर्ट में पेश करने की 24 घंटे की समय सीमा को साफ किया।
कोर्ट ने कहा- किसी व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की 24 घंटे की समयसीमा उसे हिरासत में लेते ही शुरू हो जाएगी। यह समय औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज होने के समय से नहीं गिना जाएगा।
ग्राफिक में समझें हिरासत में लेने और औपचारिक गिरफ्तारी में अंतर…
3. यूपी में कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस मिलेगा, आदेश जारी, योगी बोले- 6 महीने में एक लाख नौकरी देंगे
योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर 30 दिन के बोनस का तोहफा दिया है। इससे करीब 14.50 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 6,908 रुपए बोनस मिलेगा।
कैसे मिलेगा बोनस?
- 75% रकम PF में: बोनस का 75% हिस्सा PF खाते में जमा होगा।
- 25% नकद: बाकी 25% रकम कर्मचारियों को नकद मिलेगी।
- PF खाता नहीं तो: 75% रकम NSC या PPF में जमा होगी।
- रिटायर कर्मचारियों को राहत: 31 मार्च 2026 के बाद रिटायर हुए या 30 अप्रैल 2027 तक रिटायर होने वाले कर्मचारियों को पूरा बोनस नकद मिलेगा।
28 नवनियुक्त वैज्ञानिक अफसरों को जॉइनिंग लेटर सौंपे
योगी ने 28 नवनियुक्त वैज्ञानिक अफसरों को जॉइनिंग लेटर सौंपे। यूपीपीएससी ने इन अफसरों का सिलेक्शन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा- हम अगले 6 महीने में 1 लाख नौकरी देंगे। आज का उत्तर प्रदेश बदल चुका है। अब यहां बिना किसी सिफारिश, बिना किसी भेदभाव और पूरी ईमानदारी के साथ युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं।
4. रैली के जाम में फंसी एंबुलेंस, घायल सिपाही की मौत, कानपुर में पिता बोले- ट्रैफिक पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा
कानपुर में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे जाम में फंसी एंबुलेंस में घायल सिपाही की मौत हो गई। टाटमिल चौराहे पर भाजपा की रैली के चलते करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लगा था। इस वजह से एंबुलेंस डेढ़ घंटे तक चौराहे पर फंसी रही।
मृतक सिपाही प्रांशु सचान के पिता प्रमोद सचान ने बताया- वह एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए ट्रैफिक पुलिस से गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। चौराहे से निकलने के बाद भी रास्ते में कई जगह जाम मिला। 12 किलोमीटर का रास्ता तय करने में एंबुलेंस को 3 घंटे लग गए। शाम 4:30 बजे हैलट अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रांशु को मृत घोषित कर दिया।
5. फ्रांस में सरकारी ब्लड बैंक का कूलिंग सिस्टम हैक, खून को 110°C तक खौलाने की साजिश
फ्रांस में हैकर्स ने सरकारी ब्लड बैंक फ्रेंच ब्लड एस्टैब्लिशमेंट (EFS) के कोल्ड स्टोरेज सिस्टम पर अटैक किया। फ्रीजर का तापमान माइनस 30°C से बढ़ाकर 110°C तक करने की कोशिश की। हालांकि, अलार्म सिस्टम ने समय रहते गड़बड़ी पकड़ी और बड़ा नुकसान होने से बचा लिया।
EFS से 1900 अस्पताल जुड़े
फ्रांस के साप्ताहिक अखबार ‘ले कनार आंचेने’ के मुताबिक ब्लड स्टोरेज सिस्टम में प्रवेश के लिए डिफॉल्ट पासवर्ड का इस्तेमाल किया गया था। EFS ने कहा कि फ्रीजर में रखे प्लाज्मा को सुरक्षित दूसरी जगह भेज दिया गया है।
दरअसल, EFS 1900 से ज्यादा अस्पतालों के लिए खून, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स इकट्ठा करने, उनकी जांच करने, उन्हें तैयार करने और अस्पतालों तक पहुंचाने का काम करती है।
6. उत्तराखंड के चारों धामों में पारा माइनस में, यूपी में कोहरा छाया; दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा, AQI 400 पार
उत्तराखंड के चारों धामों में तापमान माइनस में दर्ज किया गया। केदारनाथ में -8°C, बद्रीनाथ में -9°C, गंगोत्री में -13°C और यमुनोत्री में -6°C तापमान रहा।
चक्रवात मुरासु का असर कमजोर होने के बावजूद तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी है। 8 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है।
दिल्ली में अब प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को दिल्ली का औसत AQI 482 दर्ज किया गया। CPCB के मुताबिक, 7 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 से ऊपर रहा।
इधर, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्था, बिहार में सुबह के वक्त ठंड बढ़ने लगी है। यूपी के लखनऊ, संभल, श्रावस्ती और देवरिया समेत 10 शहरों में कोहरा छाया।
7. रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास, वर्ल्ड कप का सपना अधूरा रहा
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (41) ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया। उन्होंने कहा कि नवंबर के इंटरनेशनल ब्रेक के बाद वह पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी टीम को लौटा देंगे।
रोनाल्डो का सफर 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था। तब वह सिर्फ 18 साल के थे। इन 23 साल में उन्होंने पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेले और सबसे ज्यादा 146 गोल किए। उनके नाम 46 असिस्ट भी दर्ज हैं।
वीडियो में बोले- पुर्तगाल के लिए अपना सब कुछ दिया
रोनाल्डो ने वीडियो में कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ मैदान पर मेरा सफर खत्म हो रहा है। मैं गर्व के साथ विदा ले रहा हूं। मैंने पुर्तगाल के लिए अपना सब कुछ दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें सिर्फ मैच, गोल, रिकॉर्ड और ट्रॉफियां याद नहीं आतीं, बल्कि वे लोग याद आते हैं जिन्होंने इस सफर को खास बनाया।
8. भारत छठी बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन, जापान को 4-1 से हराया; आखिरी 15 मिनट में दागे 3 गोल
ट्रॉफी उठाकर जीत का जश्न मनाते भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी।
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब जीता। मोहाली में खेले गए फाइनल में भारत ने जापान को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम छठी बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी और लगातार तीसरी बार खिताब जीता।
भारत ने 6 मिनट में 3 गोल दागे
- फाइनल में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। जापान ने तीसरे मिनट में गोल करके बढ़त बना ली थी। तीसरे क्वार्टर के आखिरी में शिलानंद लाकड़ा ने गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया।
- 48वें मिनट में हार्दिक सिंह ने दिलप्रीत सिंह को पास दिया। दिलप्रीत ने गोलकीपर से रिवर्स हिट से गोल कर दिया। भारत पहली बार 2-1 से आगे हो गया।
- 53वें मिनट में जुगराज सिंह ने तेज ड्रैग फ्लिक लगाकर गोल कर दिया। इसके ठीक एक मिनट बाद भारत ने चौथा गोल कर दिया। विवेक ने गोल किया।
🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. नेशनल: राहुल गांधी बोले-BJP ने गोकुल डेयरी चुनाव में नियम बदले: बहुमत के लिए 4 सरकारी निदेशक जोड़े; कांग्रेस को 25 में से 13 सीटें मिली थीं (पूरी खबर पढ़ें)
2. नेशनल: गोवा-5 लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का आदेश: SIR में काटे गए थे; बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- EC नाम हटाने से पहले सुनवाई का मौका दे (पूरी खबर पढ़ें)
3. नेशनल: छह और राज्यों-UT में SSR, वोटर लिस्ट अपडेट होगी:30 नवंबर को ड्राफ्ट, जनवरी में फाइनल लिस्ट आएगी; इसके पहले 17 राज्यों में ऐलान किया था (पूरी खबर पढ़ें)
4. इंटरनेशनल: इजराइल में आइजनकोट के PM बनने का रास्ता साफ:अरब पार्टियों ने समर्थन दिया, 67 सांसद साथ आए; नेतन्याहू के पास 46 बचे (पूरी खबर पढ़ें)
5. नेशनल: हैदराबाद जेल में बना देश का पहला जेंडर न्यूट्रल सेल:ट्रांसजेंडर कैदियों को मिलेगी अलग पहचान, मानवाधिकार आयोग के दखल के बाद फैसला; मनपसंद कपड़े पहन सकेंगे (पूरी खबर पढ़ें)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके…
रील्स देखने की नौकरी
राजस्थान की एक कंपनी ने रील्स देखने की नौकरी निकाली है। कर्मचारी को दिनभर इंस्टाग्राम पर रील्स देखकर वायरल ट्रेंड बताने होंगे। कंपनी ने इसे ‘प्रोफेशनल डूमस्क्रॉलर’ नाम दिया है। पूरी खबर पढ़ें…
📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
🌍 करेंट अफेयर्स
करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल
🌦️ मौसम का मिजाज
आज का राशिफल…
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ होगी और नई शुरुआत के लिए कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। जानिए आज का राशिफल…