Udta Teer BOC Day 1: बॉक्स ऑफिस पर सीधा लगा ‘उड़ता तीर’, सोनाक्षी-जहीर की फिल्म का पहले दिन हुआ बंटाधार


Last Updated:

इन दिनों थिएटर्स में रजनीकांत की ‘जेलर 2’, यामी गौतम की ‘नई नवेली’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ रिलीज हुई थी. इन बड़ी फिल्मों के बीच आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ इस शुक्रवार को रिलीज हुई. स्पाई थ्रिलर को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रिस्पांस मिला है. फिल्म ने कमजोर शुरुआत की है, तो चलिए बताते हैं कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की.

नई दिल्ली. सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है. कम बजट में बनी फिल्म का ज्यादा प्रमोशन नहीं हुआ. स्पाई थ्रिलर फिल्म को पहले दिन ठीक ठाक रिस्पांस मिला है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर देशभर में 6,265 शोज के जरिए 4.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. सारा अली खान और आयुष्मान की फिल्म के साथ कई फिल्में रिलीज हुईं जिनमें उड़ता तीर की कमाई सबसे ज्यादा रही.

फिल्म के बजट के मुकाबले पहले दिन के कमाई के आंकड़ों को देखते हुए फिल्म की शुरुआत को संतोषजनक माना जा सकता है. अब मेकर्स और दर्शकों की नजर वीकेंड के कारोबार पर टिकी हुई है, जहां फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. आयुष्मान और सारा अली खान की फिल्म में कॉमेडी और थ्रिल का तड़का देखने को मिला है.

‘उड़ता तीर’ का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन पहले दिन 4.83 करोड़ रुपये रहा, जबकि भारत में इसका नेट कारोबार 4.10 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. खास बात यह है कि फिल्म को पहले दिन देशभर में 6 हजार से ज्यादा शोज मिले. इन शोज के हिसाब से फिल्म ने प्रति शो औसतन 6,544 रुपये की कमाई की.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म का निर्देशन आकाश कौशिक और अमित मलिक ने किया है. ये बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है.

‘उड़ता तीर’ एक स्पाई कॉमेडी है, जिसमें जासूसी, एक्शन और सस्पेंस के साथ कॉमेडी का तड़का लगाया गया है. फिल्म की कहानी एक ऐसे जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रहस्यों और अविश्वास से भरी दुनिया में पूरे खेल को उलट-पुलट कर देता है.

फिल्म में आयुष्मान खुराना विक्रांत थापर/बिलाल अहमद के किरदार में हैं, जबकि सारा अली खान ने यामिनी की भूमिका निभाई है. इनके अलावा राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, बृजेंद्र काला, सुहैल नैय्यर, सुप्रिया पिलगांवकर और रघुबीर यादव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.

‘उड़ता तीर’ के साथ 23 अक्टूबर को 4 फिल्में रिलीज हुई हैं. इस लिस्ट में ‘पहला प्यार दूसरी बार’, ‘तुम मेरे हो’, ‘दूसरा’, ‘तू है मेरी किरण’ रिलीज हुईं. इन सभी फिल्मों ने कमजोर शुरुआत की है. ‘नई नवेली’, ‘प्रहार’ और ‘जेलर 2’ की सफलता के बीच इन फिल्मों ने बेहद कमजोर शुरुआत की.

सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ ने पहले दिन 0.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन महज 15 लाख रुपये ही रहा. फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. रिलीज के पहले दिन फिल्म ने देशभर में 2,136 शोज के जरिए 50 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का ग्रॉस कलेक्शन 60 लाख रुपये रहा.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Related posts

Radhika Apte Says Alia Bhatt Or Deepika Padukone Can Get Big Theatrical Opening – Entertainment News: Amar Ujala – राधिका आप्टे:क्या खुद को लेकर निराश हैं अभिनेत्री? बोलीं

Box Office: नई रिलीज ‘उड़ता तीर’ पर भारी पड़ी ‘जेलर 2’, लाखों में सिमटी ‘प्रहार’-‘नई नवेली’, जानें-‘दृश्यम 3’ का फ्राइडे कलेक्शन

Udta Teer BOC Day 1: बॉक्स ऑफिस पर सीधा लगा ‘उड़ता तीर’, सोनाक्षी-जहीर की फिल्म का पहले दिन हुआ बंटाधार