Last Updated:
Udta Teer Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर पहले से चल रही बड़ी फिल्मों से टक्कर मिलने के बाद भी इस फिल्म ने शानदार ग्रोथ दिखाई है. चलिए बताते हैं फिल्म ने दो दिनों कितने की कमाई कर ली है.
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही रजनीकांत की ‘जेलर 2’, यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ जैसी बड़ी फिल्में तहलका मचा रही हैं. इन तमाम फिल्मों की जबरदस्त टक्कर के बीच इस स्पाई कॉमेडी फिल्म ने थिएटर्स में अपनी खास जगह बनाई है. फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत काफी दमदार रही है .
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘उड़ता तीर’फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 4.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी. बॉक्स ऑफिस पर पहले से चल रही फिल्मों से तगड़ा मुकाबला मिलने के बाद भी इस फिल्म ने बढ़िया बिजनेस किया है .
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर बताया कि फिल्म ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. शुरुआत में सुबह और दोपहर के शो थोड़े ठंडे रहे थे, लेकिन शाम और रात के शोज में कलेक्शन तेजी से बढ़ गया .
Add News18 as
Preferred Source on Google
शहरी इलाकों में इस फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस शानदार वर्ड ऑफ माउथ की वजह से मेकर्स को वीकेंड पर और भी बेहतर कलेक्शन की उम्मीद बंध गई है .
यह फिल्म एक पाकिस्तानी जासूस बिलाल अहमद की कहानी पर आधारित है. आयुष्मान खुराना ने इस किरदार को निभाया है जो भारत में आता है और एक हादसे के बाद अपनी याददाश्त खो बैठता है . गलतफहमी की वजह से उसे लगता है कि वह भारतीय जासूस है और वह भारत का समर्थन करने लगता है. आयुष्मान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि यह एक प्रो-इंडिया देशभक्ति वाली कॉमेडी फिल्म है, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर एन्जॉय कर सकता है .
फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लीड रोल में हैं. इनके अलावा राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव और बृजेंद्र काला जैसे कई मंजे हुए कलाकार अहम किरदारों में हैं .
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 7 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 11.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है और अब सबकी नजरें इसके वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं .