Udta Teer Box Office Day 2: ‘उड़ता तीर’ ने भरी हुंकार, ‘दृश्यम 3’ को आंख दिखा कमाए इतने करोड़, Bollywood Hindi News


Udta Teer Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘उड़ता तीर’ के रिलीज का फैंस को काफी इंतजार था। ऐसे में आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी ये फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस के एवरेज रिव्यू मिले हैं। वहीं, ओपनिंग डे पर भी फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की। वहीं, वीकेंड पर ‘उड़ता तीर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बढ़ाई है। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया।

शनिवार को ‘उड़ता तीर’ ने भरी हुंकार

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘उड़ता तीर’ में दोनों स्टार की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्में आयुष्मान ने हमेशा की तरह अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता। वहीं, सारा ने भी निराश नहीं किया। कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन ‘उड़ता तीर’ ने 4.10 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। ऐसे में फिल्म के शनिवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘उड़ता तीर’ ने दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में ‘उड़ता तीर’ का अबतक का टोटल 11.35 करोड़ रुपये हो गया है।

ये भी पढ़ें:

शनिवार को ‘दृश्यम 3’ की दहाड़, ‘प्रहार’, ‘नई नवेली’, ‘रणबाली’ में कौन निकला आगे

इन फिल्मों से है बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

बता दें कि रिलीज के साथ ही आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘उड़ता तीर’ का समाना कई बड़ी फिल्मों के साथ हुआ। बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ अपनी धाक जमाए बैठी है। वहीं, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ हर दिन दहाड़ रही है। ‘जेलर 2’ ने तो बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। इसके अलावा थिएटर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ और यामी गौतम की ‘नई नवेली’ भी मौजूद है। ऐसे में ‘उड़ता तीर’ के लिए कमाई को लेकर तड़गी टक्कर मिल रही है।

ये भी पढ़ें:

चलड़े चलड़े वाल’… क्या आप जानते हैं इस गाने का मतलब? पाकिस्तान से है कनेक्शन

फिल्म के बारे में

‘उड़ता तीर’ के बजट की बात करें तो इसे बनाने में 50 से 65 करोड़ के बीच खर्च हुआ बताया जा रहा है। धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के अलावा सुहैल नय्यर, रघुबीर यादव और गुलशन ग्रोवर जैसे एक्टर्स ने अहम किरदार निभाए हैं। सिर्फ हिंदी भाषा में रिलीज की गई इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)



Source link

Related posts

Udta Teer Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर चमकी आयुष्मान- सारा की ‘उड़ता तीर’, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Box Office Clash: शनिवार को ‘दृश्यम 3’ लगाई दहाड़, जानें ‘प्रहार’, ‘नई नवेली’ और ‘रणबाली’ में किसने मारी बाजी, Bollywood Hindi News

बॉक्स ऑफिस पर पस्त ‘उड़ता तीर’, आयुष्मान-सारा की फिल्म ने पहले दिन बटोरे महज इतने करोड़