इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर छोटे-बड़े बजट की पांच फिल्में रिलीज हुईं। इसमें जहां एक तरफ आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ सिनेमाघरों में लगी। वहीं सोनाक्षी ने भी लंबे समय के बाद थिएटर में वापसी की।
हालांकि, पांच नई फिल्मों में से कोई भी फिल्म ओपनिंग डे पर 5 करोड़ तक का आंकड़ा नहीं छू पाई। हैरानी की बात यह रही कि ये फिल्में मिलकर भी 5 करोड़ नहीं कमा पाई। यहां जानें किस फिल्म ने कितना कमाया।
2 of 6
फिल्म तुम मेरे हो
– फोटो : इंस्टाग्राम @guruchoudhary
‘तुम मेरे हो’
अभिनेता गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आशीष पांडा ने किया है।
फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी खराब रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने आज पहले दिन करीब 13 लाख की कमाई की है।
3 of 6
पहला प्यार दूसरी बार
– फोटो : सोशल मीडिया
‘पहला प्यार दूसरी बार’
फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को ‘लव फिल्म्स’ का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है। इसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर, और सरगुन कौर लुथरा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। आज पहले दिन इसने महज 41 लाख की कमाई की है। मतलब साफ है कि यह फिल्म भी पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है।
4 of 6
फिल्म ‘दूसरा’
– फोटो : सोशल मीडिया
‘दूसरा’ का कलेक्शन
अभिनय देव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दूसरा’ ने भी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।
फिल्म में प्लाबिता बोरठाकुर, अंकुर विकल और समिधा गुरु लीड रोल में हैं।
फिल्म की कहानी क्रिकेट से जुड़ी हुई है।
रिलीज के बाद इस फिल्म का भी कलेक्शन लगभग गुमनाम रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने आज पहले दिन 2.34 लाख की कमाई की है।
5 of 6
फिल्म ‘उड़ता तीर’
– फोटो : इंस्टाग्राम- @ayushmannk
‘उड़ता तीर’ की धीमी शुरुआत
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की मच-अवेटेड फिल्म ‘उड़ता तीर’ भी आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में सज गई है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। आयुष्मान की इस फिल्म का जिस तरह क्रेज था और जिस हिसाब से इसका प्रमोशन किया जा रहा था, फिल्म उस उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई है।
पहले दिन इसने खबर लिखे जाने तक महज 3.02 करोड़ की कमाई की है। मेकर्स के लिए ये संख्या संतोषजनक नहीं होगी। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान जैसे बड़े सितारों की फिल्मों से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद होती है और फिल्म पहले दिन 5 करोड़ का आंकड़ा भी ना छू पाए, तो ये कहीं ना कहीं एक औसत शुरुआत मानी जाती है।
जानिए आयुष्मान की पिछली 10 फिल्मों ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की थी-
आयुष्मान की पिछली फिल्म ‘पति-पत्नी और वो दो’ की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी। शनिवार और रविवार, यानी वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अब देखना होगा ये फिल्म आगे कैसा परफॉर्म करती है।