Una News:ऊना में अब सुबह नौ से शाम तीन बजे तक लगेंगे स्कूल – Schools In Una Will Now Operate From 9 Am To 3 Pm


{“_id”:”6aac3384257ce20d410eec15″,”slug”:”schools-in-una-will-now-operate-from-9-am-to-3-pm-una-news-c-93-1-ssml1048-206341-2026-09-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Una News: ऊना में अब सुबह नौ से शाम तीन बजे तक लगेंगे स्कूल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

Updated Fri, 18 Sep 2026 12:07 AM IST



ऊना। ऊना जिले में 18 सितंबर से सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह नौ से शाम तीन बजे तक संचालित होंगे। जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 और 34 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। नए आदेश के अनुसार सभी सरकारी एवं निजी स्कूल सुबह नौ से शाम तीन बजे तक लगेंगे। गौरतलब है कि जिले में गर्मी और उमस की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनजर एक सितंबर से स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक किया गया था। अब मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को नए निर्धारित समय के अनुसार शिक्षण कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।




Source link

Related posts

Bageshwar News: राज्योत्सव पर आंदोलनकारियों का सम्मान, शहीदों को नमन

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 9 नवंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 9 november 2026 morning top news headlines ntc

Jabalpur news: धूल और धुएं से बिगड़ी शहर की हवा, सुबह AQI 221 पर पहुंचा