Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 9 नवंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 9 november 2026 morning top news headlines ntc


दिवाली के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब हो गई. वहीं, यमन में पिछले दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. इन खबरों के अलावा, एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों तीन विकेट से हार झेलनी पड़ी. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें

दिवाली की आतिशबाजी के बाद धुएं वाली सुबह, AQI 400 के पार, सांसों का आफतकाल 

दिवाली के बाद सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब हो गई. CPCB के सोमवार सुबह 7 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI करीब 368 दर्ज किया गया.  इस दौरान 54 मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़े उपलब्ध रहे, जिनमें 15 स्टेशनों पर AQI 400 के पार रहा. सोनिया विहार और बुराड़ी क्रॉसिंग में सबसे ज्यादा 441 AQI दर्ज किया गया.  

बुर्ज खलीफा पर हिंदी में दी गई दिवाली की बधाई, रोशनी से जगमगाया दुबई का आसमान 

दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा दिवाली के मौके पर रोशनी से जगमगा उठी. इमारत पर हिंदी और अंग्रेजी में ‘हैप्पी दिवाली’ का संदेश दिखाया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और भारतीय यूजर्स इसे देखकर खुशी जाहिर कर रहे हैं. कई भारतीयों ने कमेंट में लिखा कि उन्हें यह देखकर गर्व महसूस हो रहा है.

IND vs NZ: न्यूजीलैंड टीम पर इंजरी का अटैक, 3 तेज गेंदबाज चोटिल, स्क्वॉड में फेरबदल 

भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के दौरान मेजबान न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर चोट के कारण अगले दो मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह क्रिस्टियन क्लार्क को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. ब्लेयर टिकनर को वेलिंगटन में दूसरे वनडे के दौरान बल्लेबाजी करते समय सिर में चोट लगी थी. 

टीम इंडिया को हराने के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज ने जेब से निकाला पर्चा, सेलिब्रेशन VIRAL 

एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों तीन विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए थे, इसके जवाब में पाकिस्तान ने 49वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मुकाबले में पाकिस्तानी के लिए हमजा जहूर ने 100 रन बनाए.

यमन में फंसे 19 भारतीय नाविकों का सुरक्षित रेस्क्यू, भारत के लिए हुए रवाना 

यमन में पिछले दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. ये सभी होदेइदा और सना शहरों में फंसे थे. यमन स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को उनकी निकासी की जानकारी दी. भारतीय दूतावास ने कहा कि भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में कई लोगों और संबंधित पक्षों ने सहयोग किया.

सऊदी के किंग खालिद एयरपोर्ट पर हूतियों का बड़ा हमला, अरामको भी निशाने पर 

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर हमले तेज करने का दावा किया है. हूतियों के मुताबिक, उन्होंने सऊदी अरब के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल भंडारण केंद्रों को निशाना बनाया है. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि संगठन ने अबकैक शहर में अरामको की एक फैसिलिटी पर दूसरी बार मिसाइल और ड्रोन से हमला किया.

Ramayana Box Office Day 4: दिवाली पर ‘रामायण’ का धमाका, लगाई हाफ सेंचुरी, 500 करोड़ पहुंचा कलेक्शन 

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने दिवाली के दिन 56.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म का 4 दिनों का नेट इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 238.85 करोड़ हो गया है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 285.20 पहुंच गया है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 499.20 करोड़ हो गया है. फिल्म 4 दिनों में 500 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब है.

कन्नौज में दिवाली की रात BJP विधायक के भाई की गोली मारकर हत्या, कांग्रेस जिला महासचिव पर लगा आरोप 

यूपी के कन्नौज में दिवाली की रात बीजेपी विधायक अर्चना पांडे के पारिवारिक भाई और अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मुख्य आरोपी कांग्रेस जिला महासचिव अमूल दीक्षित बताया जा रहा है जो घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए कुल पांच टीमों का गठन किया है.

कभी थे दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज, अब ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हुए मार्नस लाबुशेन 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी चार मैचों की WTC सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने सोमवार को इसकी पुष्टि की. 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Jabalpur news: धूल और धुएं से बिगड़ी शहर की हवा, सुबह AQI 221 पर पहुंचा

Varanasi Latest News, Updates in Hindi | वाराणसी के समाचार और अपडेट

School Closed, Delhi School News: दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में जहरीली हुई हवा, क्‍या बंद रहेंगे स्कूल?