Unnao News: मोहान। हसनगंज तहसील परिसर स्थित तहसीलदार न्यायालय में तहसीलदार के प्राइवेट चालक सत्येंद्र कुमार यादव का सोमवार को फोटो और वीडियो सोशल मीडिया प्रसारित हो गया। वायरल फोटो में वह कंप्यूटर कक्ष में बैठे हुआ है। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होते ही तहसील के कार्य बाहरियों हाथ में होने की चर्चाएं होने लगी। बड़ी संख्या में सोशल मीडिया के ग्रुपों पर लोगों ने कमेंट कर न्यायालय में चालक के बैठने और फाइलों से संबंधित काम किए जाने की बात लिखी। कमेंट में यह लिखा कि तहसीलदार का चालक अब न्यायालय में बैठकर फाइलों की सुनवाई और आदेश का फरमान जारी कर रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद न्यायालय की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो और फोटो की पुष्टि नहीं करता है। तहसीलदार कीरत सेन ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति उनका प्राइवेट चालक है। उसकी तबीयत खराब थी, इसलिए वह अंदर जाकर बैठ गया था।
