Upcoming Movies: 3 फ्लॉप देने वाला अब 3 महीने में बैक टू बैक ला रहा 3 फिल्में, साउथ एक्टर का रिस्की दांव


एक्टर विश्वक सेन

साउथ फिल्मों में अच्छी खासी पहचान बना चुके एक्टर विश्वक सेन मौजूदा समय में लगतार हो रही फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे हैं. पिछले 3 फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद विश्वक सेन बैकफुट पर हैं और संघर्ष कर रहे हैं. लेकिन अब एक्टर ने आगे बढ़ने का मन बना लिया है. उन्होंने एक ऐसा प्लान तैयार किया है जो अगर काम कर जाता है तो एक्टर की बॉक्स ऑफिस पर वापसी हो सकती है. अब विश्वक सेन आने वाले 3 महीनों में 3 फिल्में लाने जा रहे हैं. इन 3 फिल्मों को वे बैक टू बैक रिलीज कर रही हैं.

विश्वक का ये फैसला थोड़ा रिस्की तो है लेकिन असरदार भी साबित हो सकता है. क्या पता इसमें से सभी फिल्में बढ़िया कलेक्शन कर ले जाएं. उनकी फिल्म कल्ट की रिलीज के साथ ही इसकी शुरुआत हो जाएगी.

3 महीने में आएंगी 3 फिल्में

साल 2026 की शुरुआत विश्वक सेन के लिए अच्छी नहीं रही थी. इस साल जनवरी में उनकी मूवी फंकी रिलीज हुई थी. लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी. अब हाल ही में अनाउंस हुआ है कि 30 अक्टूबर 2026 को विश्वक की फिल्म कल्ट सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी. इसके बाद उनकी फिल्म ENE रिपीट का आगमन होगा. ये फिल्म 19 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस कॉमेडी फिल्म की रिलीज के अगले महीने यानी दिसंबर को भी विश्वक की एक फिल्म आएगी. इस फिल्म का नाम लीगेसी रखा गया है और ये 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे 3 महीने में विश्वक सेन 3 फिल्मों के साथ दांव खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठे हैं.

ये भी पढ़ें- 10 साल में करीना कपूर ने दी 3 FLOP, 8 में से 5 फिल्में चलीं, दायरा का क्या होगा?

पिछली 3 फिल्में रही फ्लॉप

विश्वक सेन की पिछली 3 फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप रही थीं. इन 3 फिल्मों में फंकी, लैला और मैकेनिक रॉकी जैसी फिल्में शामिल थीं. मैकेनिक रॉकी फिल्म की बात करें तो इसमें एक्टर डबल रोल में भी नजर आए थे. लेकिन इसके बाद भी उनकी ये फिल्म नहीं चली थी. उनकी पिछली फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म गैंग्स ऑफ गोदावरी सुपरहिट रही थी. अब देखने वाली बात होगी कि इन तीन फिल्मों में कौन सी फिल्म अच्छा परफॉर्म करती है और बॉक्स ऑफिस पर विश्वक सेन की किस्मत पलट देती है.

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है.

CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More



Source link

Related posts

शाहरुख खान की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘स्वदेस’ इन 5 कारणों से हुई थी फ्लॉप, जानिए, Bollywood Hindi News

Box Office: ‘हनुमान अंश’ की जय-जयकार, 47वें दिन प्रॉफिट 13946% पार! ‘मिर्जापुर’ और ‘वाइब’ चमकी, ‘दायरा’ फुस्‍स – hanuman ansh collection day 47 earns 13946 percent net profit mirzapur movie collection worldwide day 19 vibe daayra box office day 5

बॉक्स ऑफिस पर अकेले राज करेगी श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’, इन 3 बड़ी फिल्मों से टला महाक्लैश