UPPSC Interview Father Son Viral Video: संघर्ष के हर कदम पर पिता का साथ, इंटरव्यू से पहले ठीक किया बेटे का कोट-संवारे बाल


नई दिल्ली (UPPSC Interview Video). हर बड़ी सफलता के पीछे अनगिनत कुर्बानियां, उम्मीदें और अपनों का अटूट साथ होता है. प्रतियोगी परीक्षा के कैंडिडेट्स के साथ उसकी फैमिली की उम्मीदें भी जुड़ी होती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) परिसर से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं. प्रयागराज स्थित आयोग के मुख्यालय के बाहर का यह वीडियो पिता और बेटे के अनमोल रिश्ते की कहानी बयां करता है.

UPPSC Interview Viral Video यूपी लोक सेवा आयोग के परिसर से पिता-बेटे का खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है

इस वायरल वीडियो में पिता और बेटे की जोड़ी है. पिता अपने बेटे को यूपी पीसीएस (UPPSC) का इंटरव्यू देने जाने से ठीक पहले बिल्कुल ऐसे तैयार कर रहा है, जैसे कोई मां अपने बच्चे को पहली बार स्कूल भेजते वक्त संवारती है. पिता का यह भावुक और प्यार भरा अंदाज इंटरनेट पर लोगों के दिलों को छू रहा है. जानिए इस वायरल वीडियो में क्या खास है और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पीसीएस इंटरव्यू में किस तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं.

इंटरव्यू से पहले पिता का दुलार और दुआएं

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के ‘सरस्वती भवन’ परिसर के बाहर एक युवा अपने जीवन के सबसे बड़े इंटरव्यू में शामिल होने के लिए खड़ा है. उसके ठीक सामने उसके बुजुर्ग पिता खड़े हैं. इंटरव्यू हॉल के अंदर जाने से कुछ मिनट पहले पिता ने बेहद दुलार-प्यार से अपने बेटे का कोट ठीक किया. इसके बाद उन्होंने अपनी जेब से कंघी निकाली और बड़े करीने से बेटे के बाल संवारे. इसके बाद उन्होंने जेब से एक पुड़िया निकालकर बेटे को प्रसाद खिलाया.

विज्ञापन

पिता का आशीर्वाद लेकर दिया इंटरव्यू

आखिर में उस नौजवान बेटे ने अपने पिता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. फिर पूरे आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू रूम की तरफ बढ़ गया. चंद सेकंड के इस वीडियो से जीवन का बड़ा सबक मिलता है. इससे समझ में आता है कि सफलता चाहे जितनी बड़ी हो, उसके पीछे माता-पिता का संघर्ष और आशीर्वाद सबसे बड़ी ताकत होता है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा राज्य की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा मानी जाती है. इसमें कॉम्पिटीशन का लेवल काफी हाई रहता है.

यूपी पीसीएस इंटरव्यू टाइमलाइन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रतिष्ठित पीसीएस परीक्षा के इंटरव्यू 28 सितंबर 2026 से शुरू हुए थे. आखिरी इंटरव्यू 24 अक्टूबर 2026 को लिया जाएगा. यूपी लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम 17 सितंबर को घोषित किया था. इस साल कुल 812 रिक्त पदों (विभिन्न 28 प्रकार के पद) के लिए 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है. मुख्य परीक्षा में 10284 उम्मीदवार शामिल हुए थे. मुख्य परीक्षा मार्च-अप्रैल में हुई थी.

सफलता के पीछे छिपे होते हैं अनगिनत संघर्ष

सिविल सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं की लड़ाई उनकी अकेले की नहीं होती, बल्कि पूरे परिवार की होती है. दिन-रात एक करके पढ़ाई करना, असफलता का सामना करना और फिर से खड़े होने की हिम्मत जुटाना- इस सफर में माता-पिता की भूमिका सबसे अहम होती है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सिर्फ पिता-पुत्र का प्रेम नहीं, बल्कि हर उस मिडिल क्लास परिवार की कहानी है, जो अपने बच्चों के सपने पूरे करने के लिए अपनी जिंदगी खपा देता है.

यह वीडियो सबक देता है कि मंजिल चाहे जितनी भी ऊंची क्यों न हो, अपनों का साथ और आशीर्वाद ही हमें वहां तक पहुंचने की असली ताकत देता है.

यह भी पढ़ें- गजब है बबीता मैम-परिमल सर की लव स्टोरी, शादी के 21 साल बाद सुनाई कहानी



Source link

Related posts

Delhi Protest Video : बस की चाभी हाथ आई तो लगा दी रेस, देखती रह गई पुलिस; वीडियो वायरल

लहंगा पहना और माइनस 5°C में बर्फीली पहाड़ी से उतर गई, VIDEO देख दंग रह गए लोग – urmila pable lehenga snowboarding mount titlis viral video tstf

मरीन ड्राइव पर महिला से बच्चे ने मांगी फोटो खींचने की परमिशन, बंदा बोला- ‘इंस्टा पर डाल देगा, वायरल हो जाएगी’ – you will go viral boy ask woman for photo at juhu beach in mumbai moment gets heartwarming response