Varanasi Cow Cruelty Case | Accused Arrested After CCTV Footage Viral


वाराणसी कोतवाली थाना क्षेत्र के रामघाट इलाके में गाय के साथ अश्लील हरकत और क्रूरता करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। घटना 17 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

.

पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने के बाद पुलिस जागी और तलाश शुरू की। करीब एक मिनट का वीडियो सामने आने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश में छापेमाीर की।

सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति गाय के साथ अश्लील हरकत करने के साथ ही उसके साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। घटना के समय आरोपी ने भगवा रंग का कुर्ता पहन रखा था।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पुराना पान दरीबा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार रावत उर्फ प्रदीप बाबा (45) के रूप में हुई है। डी-51/68, पुराना पान दरीबा, थाना लक्सा, वाराणसी का निवासी बताया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाराणसी के महिला जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में साफ-सफाई का काम करता है।

CCTV फुटेज से सामने आई घटना

पुलिस जांच के मुताबिक 17 सितंबर की रात रामघाट क्षेत्र में आरोपी ने गाय के साथ अश्लील हरकत की और उसके साथ मारपीट भी की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।

लगभग एक मिनट के वीडियो में आरोपी की हरकतें रिकॉर्ड हुई हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने फुटेज को जांच का आधार बनाया और आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के साथ मुखबिर की सूचना को भी जांच में शामिल किया। इसके आधार पर आरोपी को लक्सा थाना क्षेत्र के पुराना पान दरीबा से पकड़ा गया।

पशु क्रूरता अधिनियम में भी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो और जांच में उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत परिवाद दाखिल करने की कार्रवाई अलग से की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

पूछताछ में नशे में होने की बात कही

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने कृत्य पर पछतावा जताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि घटना के समय उसने गांजे का नशा किया हुआ था और इसी हालत में उसने यह हरकत की। पूछताछ के दौरान उसने भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं करने की बात कही।

पुलिस का कहना है कि मामले में सीसीटीवी फुटेज समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

Related posts

Nargis Fakhri Teach Child Girl How To Walk Like Pretty Girl Video Goes Viral – Entertainment News: Amar Ujala

अभ्यास में विराट कोहली को क्यों आया गुस्सा? वीडियो हुआ वायरल

बिहार पुलिस बहुत सख्त… लेकिन खुद ही तोड़ रही नियम! VIDEO वायरल