अंजलि अरोड़ा की Shri Ramayan Katha ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की शॉकिंग कमाई, The Vvaan को छोड़ पाई पीछे?


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) की पौराणिक फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ (Mahakavya Shri Ramayan Katha) 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘श्री रामायण कथा’ का क्लैश सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) से हुई।

रामायण (Ramayan) पर आधारित पौराणिक फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है, इसके शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।

महाकाव्य श्री रामायण कथा का कलेक्शन

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा‘ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ भी नहीं पहुंच पाया है। छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 14 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म को खास शोज भी नहीं मिले हैं। इसे देशभर में 521 शोज ही मिले हैं।

दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन (The Vvaan Box Office Collection) ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर ली है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 7 करोड़ रुपये के आसपास है। पहले दिन द वन आगे निकल गई और श्री रामायण कथा लाखों में सिमट गई। अब देखते हैं कि शनिवार और रविवार को इन फिल्मों का क्या हाल होता है।

श्री रामायण कथा की स्टार कास्ट

महाकाव्य श्री रामायण कथा के बारे में बात करें तो अभिषेक सिंह ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में सीता की भूमिका अंजलि अरोड़ा निभा रही हैं, वहीं राम के रोल में देव शर्मा (Dev Sharma) हैं। फिल्म में रावण की भूमिका फेमस एक्टर रजनीश दुग्गल ने निभाया है। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी ट्रोलिंग हो रही थी। इसकी कास्टिंग, VFX और सीन्स को लेकर इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई थी। 



Source link

Related posts

The Vvan Box Office Day 1 : सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म का कैसा रहा पहले दिन हाल, जानें कितने करोड़ कमाए, Bollywood Hindi News

डायरेक्शन की कमान संभाली और खुद बन बैठा हीरो, फिल्म निकली ब्लॉकबस्टर, जीता करियर का छठा नेशनल अवॉर्ड

Sidharth Tamannaah The Vvaan Vs The Paradise Box Office Collection And Mahakavya Shri Ramayan Katha Collection – Entertainment News: Amar Ujala