Varanasi News: रील बनाकर फेमस करने का झांसा देकर युवती का शोषण, वीडियो वायरल करने की धमकी, Varanasi Hindi News


Varanasi News: वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र की एक युवती ने आजमगढ़ निवासी युवक पर इंस्टाग्राम रील बनाकर प्रसिद्धि दिलाने और अच्छी कमाई का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे अपने साथ ले गया और एक सुनसान कमरे में हाथ-पैर बांधकर शारीरिक संबंध बनाए। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा। युवती ने शुक्रवार को मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को आजमगढ़ निवासी युवक ने उसे इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर बनाने और अच्छी कमाई कराने का लालच दिया। इसके बाद वह उसे अपने साथ ले गया।

आरोप है कि युवक उसे एक सुनसान कमरे में ले गया, जहां उसके हाथ-पैर बांधकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा। शिकायत में युवक के एक दोस्त की संलिप्तता का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने खुद के गर्भवती होने की बात भी कही है।





Source link

Related posts

Raigarh School Viral Video | Students Cleaning Classroom; DEO Action

Nawada NH-20 Girl Stunt Viral Video

धमतरी में हाइवा गाड़ियों को रोककर अवैध वसूली का दावा, वीडियो और UPI स्क्रीनशॉट भी वायरल, अधिकारी बोले- बिना अधिकार गाड़ी रोकना गलत