Varanasi School Online Class | BJP Event Route Diversion Traffic Update


वाराणसी में बुधवार को बस से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित की जाएंगी। कई स्कूलों ने मंगलवार शाम अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर इसकी सूचना दी है। हालांकि, ऑनलाइन क्लास को लेकर अभी कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। जिला विद्याल

.

अभिभावकों को स्कूलों ने भेजा मैसेज

ऑनलाइन क्लास संचालित करने की सूचना स्कूलों की ओर से अभिभावकों को मैसेज के माध्यम से दी गई है। अभिभावकों ने बताया कि मंगलवार शाम उनके मोबाइल पर स्कूल की ओर से संदेश आया। इसमें बुधवार को बस से संचालित होने वाली कक्षाओं को ऑनलाइन करने की जानकारी दी गई है। हालांकि, डीआईओएस के अनुसार इसे लेकर कोई अलग से शासकीय आदेश जारी नहीं किया गया है।

अभिवावकों को मिली ये सूचना

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के चलते डायवर्जन

बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन वाराणसी आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन को डायवर्ट किया गया है। ऐसे में स्कूल बसों के संचालन पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है।

दो दिन से जाम से जूझ रहा शहर

एमएलसी चुनाव के प्रत्याशियों के नामांकन के चलते पिछले दो दिनों से शहर के कई हिस्सों में भारी जाम की स्थिति बनी हुई है। कैंट, अंधरापुल, रथयात्रा और कचहरी सहित प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं। ऐसे में स्कूल बसों के आने-जाने में बच्चों को परेशानी न हो और वे लंबे समय तक ट्रैफिक में न फंसे, इसे देखते हुए बुधवार को ऑनलाइन क्लास का विकल्प अपनाया गया है।



Source link

Related posts

छत्तीसगढ़ मॉर्निग न्यूज:सीएम साय करेंगे सेवा ज्योति यात्रा की शुरुआत, सुखदेव भगत का बस्तर प्रवास आज, पढ़ें – Chhattisgarh Morning News: Cm Sai To Launch ‘seva Jyoti Yatra’; Sukhdev Bhagat Visits Bastar Today

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 7 october 2026 morning top news headlines ntc

NDTV India Live TV: Live TV News Streaming, Free Live TV, Newscast at एनडीटीवी इंडिया लाइव टीवी