Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 7 october 2026 morning top news headlines ntc


भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी ट्वेंटी सीरीज के लिए ऐलान हुआ. वहीं, ग्वालियर में एशिया के पहले टेलीफोन मैन्युफैक्चरिंग जोन का 10 अक्टूबर को भूमिपूजन होगा. इन खबरों के अलावा, डीआरडीओ ने आसमान में 21 किलोमीटर की ऊंचाई पर हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म का सफल परीक्षण किया. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.

NZ दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की धमाकेदार वापसी, चेक करें टीम में कौन-कौन?

BCCI ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया और इंडिया ‘ए’ के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम मेज़बान न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी ट्वेंटी सीरीज़ खेलेगी, जबकि इंडिया ‘ए’ चार दिवसीय मैच खेलेगी. तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टीम में वापसी हुई है. श्रेयस अय्यर कप्तानी और तिलक वर्मा उपकप्तानी करेंगे.

ग्वालियर में बनेगा एशिया का पहला टेलीफोन मैन्युफैक्चरिंग जोन, अमित शाह करेंगे भूमि पूजन; पैदा होंगी 18000 नौकरियां

गृह मंत्री अमित शाह 29 अक्टूबर को ग्वालियर में एशिया के पहले टेलीफोन मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन यानी TMZ के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे. इस प्रोजेक्ट में निवेश करने वाली 24 से ज्यादा ग्लोबल कंपनियां भी समारोह में मौजूद रहेंगी. अब तक कंपनियों ने 5,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं, जिससे 18,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है.

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता से हिली धरती

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. दिल्ली के अलावा उत्तराखंड के सभी जिलों में भी धरती हिली. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रात 10:23 बजे उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया. इसके झटके हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी महसूस किए गए.

हरमनप्रीत के बाद स्मृति का राज, BCCI ने सौंपी टीम इंडिया की कप्तानी

हरमनप्रीत कौर के बाद स्मृति मंधाना को टीम इंडिया का नया फुलटाइम कप्तान बनाया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने मंगलवार को मंधाना की नियुक्ति का ऐलान किया. इसके साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट में एक नए कप्तानी युग की शुरुआत हो गई है. वह वनडे और टी ट्वेंटी इंटरनेशनल, दोनों फॉर्मेट में भारत की फुलटाइम कप्तान रहेंगी.

आसमान में तैनात होगा भारत का नया ‘पहरेदार’! DRDO ने 21 KM ऊपर HAPS का किया सफल टेस्ट

DRDO ने स्वदेश में बनाए गए हाई-एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म यानी HAPS का सफल फ्लाइट ट्रायल किया है. इस दौरान HAPS समुद्र तल से 21 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचा और फिर 20 किलोमीटर की ऊंचाई पर 30 मिनट से ज्यादा समय तक रहा. टेस्ट पूरा होने के बाद इसे सुरक्षित नीचे लाकर रिकवर किया गया. HAPS को DRDO की आगरा स्थित ADRDE तैयार कर रही है. 

2027 से साल में दो बार MPPSC परीक्षाएं… CM मोहन यादव ने 12 मेडिकल कॉलेज खोलने का भी किया ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए. इनमें 2027 से साल में दो बार MPPSC परीक्षा कराना, 12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 स्किल यूनिवर्सिटी बनाना शामिल है. भोपाल में आयोजित ‘CM यूथ कॉन्क्लेव-2026’ में उन्होंने रिसर्चर्स का स्टाइपेंड 16,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने की भी घोषणा की. 

‘कुबूल… कुबूल… कुबूल’, मंगेतर तमन्ना संग मोहसिन खान ने किया निकाह, पढ़ी कुरान! Video

एक्टर मोहसिन खान शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उन्होंने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड तमन्ना से निकाह किया है. रविवार को उन्होंने करीबी लोगों की मौजूदगी में तमन्ना से निकाह किया और इसकी झलक फैंस से शेयर की. 6 अक्टूबर को मोहसिन ने शादी का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे तमन्ना के साथ कुरान पढ़ते दिखे. वीडियो पर फैंस ने कपल को बधाइयां दीं.

आशा कार्यकर्ताओं का भत्ता दोगुना, नवजातों की 63 बीमारियों की होगी फ्री स्क्रीनिंग… दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान

दिल्ली की CM रेखा ने कई स्वास्थ्य योजनाओं की शुरुआत की. सबसे बड़ा फैसला 6,690 आशा कार्यकर्ताओं के मासिक प्रोत्साहन भत्ते को 3,000 से बढ़ाकर 6,000 रुपये करना रहा. इसके अलावा नवजात शिशुओं में 63 जन्मजात बीमारियों की मुफ्त स्क्रीनिंग, जीबी पंत अस्पताल में SOTTO भवन और निजी नर्सिंग होम के लिए डिजिटल मैनेजमेंट पोर्टल की शुरुआत की गई.

HAL ने बनाया 2000वां एयरो-इंजन, अब बढ़ेगी ‘इंजन पावर’, AMCA के लिए 5000 करोड़ के हाई-थ्रस्ट मिशन पर जोर

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL के कोरापुट डिवीजन ने अपना 2000वां एयरो-इंजन डिफेंस फोर्सेज को सौंप दिया है. 6 अक्टूबर को ओडिशा के कोरापुट में हुए कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे. उन्होंने एयरो-इंजन निर्माण क्षमता बढ़ाने से जुड़े कई ऐलान किए. साथ ही शक्ति इंजन की दूसरी प्रोडक्शन लाइन बनाने की बात कही.

अमेरिकी संसद में गूंजा भारतीय पायलट का नाम, स्मित मछार को मिला खास सम्मान

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को अमेरिकी कांग्रेस में खास सम्मान मिला है. इस सम्मान में फ्लाइट के क्रू और यात्रियों की भूमिका का भी जिक्र है, जिन्होंने मिलकर हमले को नाकाम किया. 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हमले के बावजूद कैप्टन मछार ने हमलावर का सामना किया. फिलहाल मछार की सेहत में भी सुधार हो रहा है.
 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

NDTV India Live TV: Live TV News Streaming, Free Live TV, Newscast at एनडीटीवी इंडिया लाइव टीवी

Varanasi News:चॉकलेट खाने से खराब हो रहे बच्चों के दांत, सुबह-रात में ब्रश करना जरूरी – Eating Chocolate Is Damaging Children’s Teeth; Brushing In The Morning And At Night Is Essential

Hamirpur (himachal) News:ताल से हमीरपुर के लिए सुबह के समय बस चलाने की मांग – Demand For A Morning Bus Service From Taal To Hamirpur