VIDEO: खाना पहुंचाने निकला रोबोट, किसी ने मारी लात तो कोई चढ़कर बैठ गया – food delivery robot kicked viral video america ai new york times tstf


अमेरिका के कई शहरों की सड़कों पर इन दिनों इंसानों के साथ-साथ छोटे-छोटे डिलीवरी रोबोट भी नजर आ रहे हैं. ये रोबोट लोगों के घर तक खाना और दूसरे सामान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं. लेकिन इन मशीनों की बढ़ती मौजूदगी ने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है- क्या इंसान और रोबोट वाकई आसानी से साथ रह पाएंगे?

शुरुआती तस्वीर कुछ ज्यादा अच्छी नहीं दिख रही. कई जगहों पर इन डिलीवरी रोबोट्स को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ लोगों ने रोबोट को लात मारी, उन्हें पलट दिया और मशीनों पर लिखकर या दूसरी तरह से उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: हफ्ते में सिर्फ 3 दिन काम, बाकी दिन आराम! एक की कमाई से चलेगा परिवार, AI बदलेगा दुनिया?

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसी मुद्दे पर एक न्यूज रिपोर्ट पेश की है. इस वीडियो को अब तक 6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो में अमेरिका की कई रील का कोलैबोरेशन दिखाया गया है, जिसमें डिलीवरी रोबोट के साथ बुरा बर्ताव करते हुए देखा जा सकता है. कोई उन्हें लात मार रहा है तो कोई उन पर बैठा नजर आ रहा है.

देखें ये वीडियो

द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका के अलग-अलग शहरों में फूड डिलीवरी रोबोट्स को लात मारने, पलटने और नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आई हैं. रिपोर्ट में लॉस एंजिल्स, मियामी और सैक्रामेंटो जैसी जगहों की घटनाओं का भी जिक्र है.

यह भी पढ़ें: ऑर्डर किसका, इस पर सड़क पर संग्राम! डिलीवरी राइडरों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा-VIDEO

क्या है इस चिढ़ की वजह?

इन घटनाओं के पीछे वजह सिर्फ रोबोट से चिढ़ होना नहीं मानी जा रही. AI और ऑटोमेशन को लेकर लोगों की चिंता भी इसके पीछे एक बड़ी वजह हो सकती है. कई लोगों को डर है कि आने वाले समय में रोबोट इंसानों की नौकरियों की जगह ले सकते हैं.

हालांकि, हर जगह तस्वीर ऐसी नहीं है. अमेरिका में हजारों डिलीवरी रोबोट रोजाना काम कर रहे हैं और ज्यादातर मामलों में लोग उन्हें नजरअंदाज करते हैं या उनकी मदद भी करते हैं. लेकिन वायरल हो रहे ऐसे वीडियो एक बड़ा सवाल जरूर छोड़ रहे हैं- क्या इंसान रोबोट को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा होना आसानी से स्वीकार कर पाएंगे?

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Hamirpur News: वार्ड ब्वाय का आराम फरमाते वीडियो वायरल, Hamirpur Hindi News

Fact Check: वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया सच

राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज