बच्चन परिवार की इकलौती बहू ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2026 में शिरकत की, जहां उनका ग्लैमरस और रॉयल अंदाज देखने को मिला. एफिल टावर के सामने आयोजित इस फैशन इवेंट में 52 साल की ऐश्वर्या ने रैंप वॉक कर खूब वाहवाही लूटी. सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.
ऐश्वर्या ने केंडल जेनर, सिमोन एश्ली, सेलीन डियोन और ईवा लोंगोरिया जैसी जानी-मानी हस्तियों के साथ रैंप वॉक किया. ‘लोरियल पेरिस’ के इस खास इवेंट में ऐश्वर्या ने अपने शाही अंदाज और जबरदस्त कॉन्फिडेंस से सभी का ध्यान खींच लिया. एफिल टावर के सामने रैंप पर उनका अंदाज देखते ही बन रहा था. इवेंट से सामने आईं तस्वीरों और वीडियो में ऐश्वर्या का ग्लैमरस अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
कैसा है ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक?
पेरिस फैशन वीक 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद खूबसूरत और रॉयल अंदाज में नजर आईं. इस खास मौके के लिए उन्होंने डिजाइनर यारा शोमेकर का कस्टम-मेड ब्लैक वेलवेट गाउन पहना था, जिसके पीछे एक लंबी और ड्रामेटिक केप जुड़ी हुई थी. केप के किनारों पर लगे चमकदार क्रिस्टल और स्टोन्स उनके आउटफिट को शानदार रॉयल टच दे रहे थे. ऐश्वर्या ने अपने लुक को डीप बरगंडी शेड के वेवी बालों, बोल्ड रेड लिप्स और विंग्ड आईलाइनर के साथ कंप्लीट किया. वहीं, सिर पर सजा ज्वेल्ड टियारा उनके पूरे लुक की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था.
Pride of India Forever 💖
Aishwarya Rai Bachchan walking at Paris Fashion Week 2k26 for @lorealparisfr ✨💜🖤#AishwaryaRai #AishwaryaRaiBachchan pic.twitter.com/lITlMu7gh6
— Mishkat Mahir (@MahirMishkat) September 28, 2026
फैंस कर रहे ऐश्वर्या राय बच्चन की तारीफ
ऐश्वर्या राय बच्चन के रैंप वॉक का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. फैंस को उनका रॉयल लुक, ग्रेस और कॉन्फिडेंस काफी पसंद आया. यूजर्स उनके अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ‘यू आर माइन…’ रणबीर कपूर के जन्मदिन पर मां नीतू ने लिखा इमोशनल मैसेज
कई लोगों ने उनके शानदार वॉक और एलिगेंट स्टाइल की भी खूब सराहना की. ऐश्वर्या इससे पहले भी कान्स फिल्म फेस्टिवल समेत कई इंटरनेशनल फैशन इवेंट्स में अपने स्टाइल से लोगों का ध्यान खींच चुकी हैं.
Once a Queen, Forever a Queen #AishwaryaRaiBachchan
Video Courtesy : Siddarth pic.twitter.com/6kco85FNuN
— Groovy (@BibaswanM) September 28, 2026
ऐश्वर्या राय बच्चन ने सेलीन डियोन संग किया डांस
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मशहूर सिंगर सेलीन डियोन के साथ स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं.
Aishwarya Rai & Kendall Jenner hand in hand walked together & close the show ; ✨#AishwaryaRai #AishwaryaRaiBachchan pic.twitter.com/niTg8LXxNx
— Mishkat Mahir (@MahirMishkat) September 28, 2026
वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाती और किस करती दिखाई दे रही हैं. इसके बाद दोनों ने हाथ थामकर साथ में डांस किया. ऐश्वर्या और सेलीन की इस खास बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. वीडियो में केंडल जेनर, सिमोन एश्ली और ईवा लोंगोरिया जैसे कई इंटरनेशनल सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: लता मंगेशकर को चुभी दिलीप कुमार की बात, फिर सीखी उर्दू