Last Updated:
Barmer Langera Village Sarpanch Chunav Viral Video: राजस्थान के बाड़मेर जिले की लंगेरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद को लेकर कथित बोली लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि निर्विरोध सरपंच बनाने के लिए एक करोड़ रुपए से शुरू हुई चर्चा 11 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति के तीन दिन में 5 करोड़ रुपए देने की बात कहने का दावा भी सामने आया है. लंगेरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है. हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ग्रामीणों की कथित बोली को मान्य नहीं मानने की बात भी सामने आई है.
राजस्थान के बाड़मेर जिले की लंगेरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद को लेकर बोली लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बाड़मेर. राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव की सरगर्मियों के बीच बाड़मेर जिले की लंगेरा ग्राम पंचायत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो में सरपंच पद को लेकर बोली लगाने की बात सामने आ रही है. शुरुआत में एक करोड़ रुपए से शुरू हुई यह चर्चा 5 करोड़ और फिर 11 करोड़ रुपए तक पहुंचने के दावे के साथ सुर्खियों में आ गई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो कहा जा रहा है कि जो व्यक्ति निर्धारित रकम देने को तैयार होगा, उसे निर्विरोध सरपंच बनाया जा सकता है. हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न्यूज18 भी इस वारयल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
सामान्य महिला के लिए आरक्षित है सरपंच की सीट
वायरल वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि लंगेरा में सरपंच की सीट बिक रही है और जो चुनाव लड़ना चाहता है, वह सामने आए. एक व्यक्ति की ओर से तीन दिन में 5 करोड़ रुपए देने की बात कहे जाने का दावा भी सामने आया है. हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है. लंगेरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित बताया जा रहा है. ऐसे में चुनाव को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा और संभावित दावेदारों की सक्रियता के बीच वायरल वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग इस कथित बोली को लेकर सवाल उठा रहे हैं. यदि किसी पद के लिए निर्विरोध चयन की प्रक्रिया में रकम के लेन-देन की बात सामने आती है, तो यह चुनावी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ा गंभीर सवाल बन सकता है.
ग्रामीणों ने कहा- बोली मान्य नहीं, चुनाव से होगा फैसला
वीडियो वायरल होने के बाद यह भी दावा किया जा रहा है कि ग्रामीणों ने कथित बोली को मान्य नहीं माना है. बताया जा रहा है कि सरपंच का चयन रकम के आधार पर करने के बजाय चुनाव के जरिए ही होगा. हालांकि, इस संबंध में किसी आधिकारिक बयान या प्रशासनिक पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल 11 करोड़ रुपए तक बोली पहुंचने के दावे वाले इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी है.
नोट:- न्यूज18 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
About the Author
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…