साफ है कि आज का एपिसोड सलमान खान के फैंस के नाम है। सलमान कहते हैं- ये एपिसो़ बड़ा एक्साइटमेंट भरा होता है कि कौन सुनेगा, कौन रहेगा और कौन जाएगा। सलमान खान काजी के लिए एक टोपी मंगवाते हैं जिसपर QT लिखा है। सलमान कहते हैं, ‘आपको याद है कि इस टोपी का इजाद आपने किया था और ये पहनते हैं आदमी सच बोलने लगता है। मैं तो ये टोपी कभी नहीं पहनूंगा।’
सबसे पहले आम्रपाली को पहनाई गई सच बोलने वाली टोपी
अब सलमान अमन को कहते हैं कि ये आपके लिए है लेकिन ओजी टोपी अंदर कमरे में है, जाएं और जाकर ले आएं अमन। जैसी ही वो टोपी लाते हैं तो इसे आम्रपाली को पहनाने कहते हैं। सलमान पूछते हैं- आपको लव से शिकायत है, किस बात की? आम्रपाली बताती हैं- कोई उनसे अपनी बात सुनाते हैं तो वो अपनी बात करने लगती हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए कि वो बातें सुन ही नहीं रहीं।
माही कहती हैं- यंग को भरोसा दिलाने के लिए मैंने अपनी बच्ची की कसम खाई
वहीं माही से सलमान सवाल करते हैं कि क्या उन्होंने यंग को लेकर गाली दी है? इसे लेकर माही इन्कार करती हैं। हालांकि ईशा भी कहती हैं कि उन्हें ऐसा कुछ याद नहीं कि उन्होंने गाली दी थी। तब सलमान खान कहते हैं कि वाकई उन्होंने कोई गाली नहीं दी थी। इसके बाद सलमान यंग से पूछते हैं कि उन्हें किस बात का बुरा लगा। माही कहती हैं- मैंने यंग को कभी गाली नहीं दी है और इसको विश्वास दिलाने के लिए मैंने अपनी बच्ची की कसम खाई जो मैं आमतया करती नहीं हूं।
‘ट्रोल्स कहते हैं- बूढ़ा हो गया, ऑफकोर्स, 60 साल का हो गया’
सलमान खान कहते दिख रहे हैं, ‘अचानक बूढ़ा हो गया है, ये हो गया है वो हो गया है, आप क्या ट्रोल करना चाहते हो। उसके वजन पर, उसके लुक्स पर, उसके खानदान पर, किसी की स्माइल पर, किसी के मां बनने पर, आप अपनी परवरिश दिखा रहे हो। मेरे पर भी हुआ था, बूढ़ा हो गया। ऑफकोर्स, 60 साल का हो गया, करो न ट्रोल।’
‘प्रेग्नेंट हुई, प्रेग्नेंट होने के बाद तो हर किसी का वेट बढ़ता है’
सलमान ने आगे कहा, ‘मजा आता है इनको। मेरे ऊपर भी हुआ था। अभी भी हो रहा होगा शायद हर जगह, बूढ़ा हो गया। ऑफकोर्स। 60 साल का हो गया हूं यार। आप हमेशा जीवन भर मैंने प्यार किया जैसे नहीं बने रह सकते। उम्र अचानक दिखने लगी, वो बूढ़ा हो गया है, ये हो गया है वो हो गया है, आप क्यों ट्रोल करना चाहते हैं और क्यों, कि प्रेग्नेंट हुई, प्रेग्नेंट होने के बाद तो हर किसी का वेट बढ़ता है। जब वो पिक्चर में आ जाएंगी तो फिट हो जाएंगी। अभी वो अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताना चाहती हैं।’
‘अपनी शक्ल देख लो, अपना बॉडी देख लो तब करना ट्रोल’
सलमान खान बेहद आक्रामक दिखे और ट्रोलर्स के साथ-साथ पपाराजी की भी जमकर क्लास लगाई, जो सिलेब्रिटीज के बॉडी, लुक्स, कपड़ों के बारे में ऊट-पटांग कहते हैं और अजीबोगरीब आपत्तिजनक तस्वीरें खींचते हैं। सलमान ने कहा, ‘अपनी शक्ल देख लो, अपना बॉडी देख लो तब करना ट्रोल, अपने मां-बाप को देख लो फिर करना ट्रोल। जिस दिन हम उतर आए न भागते फिरोगे तुम ट्रोल, पिक्चर का लुक है ये, ट्रांसप्लांट करा रहा है। उनकी परवरिश पता लगती है कि ये लोग कौन हैं। टिकट खरीदी है आपने पिक्चर देखने के लिए हमें थोड़े न खरीदा है।’ सलमान गुस्से में अपनी जैकेट, अपनी टोपी और कपड़े उतार लेते हैं और ट्रोल्स को करारा जवाब देते हैं।
‘पहले अपनी शक्ल देख लो, अपना जिस्म देख लो फिर करना ट्रोल’
सलमान माइक भी निकाल कर फेंक देते हैं और फिर अपनी बॉडी दिखाते हैं। सलमान को देखकर घरवाले अपनी सीट से खड़े हो जाते हैं और उनके सामने अपनी गर्दन झुका देते हैं। मैरी कॉम कहती हैं- सर आपके लिए बहुत रिस्पेक्ट है। सलमान अपना मेकअप भी उतारने लगते हैं। सलमान कहते हैं, ‘पहले अपने आपको देखो, ये जो आप कॉमेंट करते हो न या जो भी करते हो, पहले अपनी शक्ल देख लो, अपना जिस्म देख लो, अपने मां-बाप को देख लो फिर ये सब करना।’
‘आपको पता होना चाहिए कि उनके बीच एक वर्ल्ड चैंपियन हैं’
सलमान ने स्काउट की भी क्लास लगाई। सलमान ने घरवालों से कहा कि आपको पता होना चाहिए कि उनके बीच एक वर्ल्ड चैंपियन हैं जिन्होंने 6 बार देश के लिए मेडल जीते हैं। सलमान खान ने कहा- मैं हार्श नहीं हो रहा, ये काइंड है और अगर आज मैं आपको नहीं कहूंगा और कहीं बाहर आप ऐसी बातें करेंगे तो लोग आपको पसंद नहीं करेंगे। इसके बाद स्काउट अपनी बातों के लिए माफी मांगते हैं।
आसिफ को सलमान बदतमीज कहते हैं
आसिफ को सलमान बदतमीज कहते हैं और पूछते हैं कि घर पर कौन-कौन हैं? इसपर वे कहते हैं- अम्मी और बहन, सलमान पूछते हैं कि क्यो वो नहीं देखती हैं शो? सलमान कहते हैं- मैं आपमें कोई ऐसी क्वॉलिटी नहीं देखता। आसिफ ने सलमान से माफी मांगी और कहा- मैं फर्स्ट टाइम आया हूं ऐसे शो पर तो इसका ज्यादा आइडिया नहीं था। सलमान खान बोले- तुम्हें ये तो पता होगा न कि ये बदतमीजी है। सलमान कहते हैं- मुझे ये फीडबैक मेरे पास आया है कि ये कौन है आसिफ, ये बदतमीज है, इसे बाहर करो।
काजी को निशाना साधने पर भड़के सलमान
वहीं सलमान स्काउट के बोले गए शब्द नचनिया को लेकर चर्चा करते हैं और स्काउट इस शब्द के लिए सॉरी कहते हैं। इसके बाद सलमान अरिश्फा को भी समझाते हैं। जब आपोलोगं को कोई ढंग का मुद्दा नहीं मिलता है तो कोई गड़ा मुर्दा उखाड़ लेते हो। घरवालों को काजी पर निशाने साधने पर भी सवाल करते हैं कि उन्हें लगता है कि वो सीटी बजाते हैं। घर की महिलाओं से पूछते हैं कि अगर आपको कभी बुरा लगा तो उन्हें तभी रोक देना चाहिए था। इसी के साथ सलमान मेल मेंबर्स पर ये कहते हुए गुस्सा होते हैं कि ये बातें बाहर आनी ही नहीं चाहिए।
सलमान बोले- ये दुनिया का पहला ऐसा बाप है जो अपनी बेटियों से 8-10 साल बड़े हैं
सलमान कहते हैं- काजी यार, आपके बारे में कुछ और पता चला है, सच बताइए आपकी उम्र कितनी है? उन्होंने कहा- 41 साल। सलमान कहते हैं- ये दुनिया का पहला ऐसा बाप है जो अपनी बेटियों से 8-10 साल बड़े हैं। इसके बाद सलमान उन्हों शो में कही बातें दिखाते हैं, जिसमें काजी कह रहे हैं- घर की लड़कियों को मैं बेटी मानता हूं, यहां तक कि माही को भी। सलमान पूछते हैं कितने लोगों को लगता है कि काजी नाटक करते हैं।
काजी सलमान से कहते हैं- मुझे आपसे मोहब्बत
आम्रपाली कहती हैं- मुझे लगता है और मैंने कहा था। आसिफ कहते हैं- मेरे अलावा ये बात सबने कही है। काजी से सलमान पूछते हैं- वीकडेज़ पर जो आपकी एनर्जी होती है वो वीकेंड पर कहां चली जाती है। इसपर सलमान से वो कहते हैं- मुझे आपसे मोहब्बत है। वहीं सलमान काजी के बिहेव और व्यवहार की तारीफ करते नजर आते हैं।
सलमान बार-बार सीने के दर्द से परेशान होते दिख रहे
सलमान कहते हैं कि काजी से सारी लड़कियों को टैग देने कहते हैं, जैसे- कौन सबसे इनसिक्यॉर, सबसे अधिक बकवास करने वाली, कोई फुटेज की भूखी हैं। काजी अपनी राय रखते हैं और बोर्ड पर अपने हिसाब से फोटो लगाते हैं। हालांकि, बीच-बीच में सलमान को सीने में दर्द होता है और वो पानी मांगकर पीते दिख रहे। सलमान बार-बार सीने के दर्द से परेशान होते दिख रहे हैं। उन्हें देखकर घरवाले उनसे रुकने को कहते हैं। आखिरकार सलमान मेडिकल रूम में दिखते हैं।