Hathras News: स्वास्थ्य:वायरल के साथ पेट संबंधी बीमारियां बढ़ा रहीं लोगों की मुश्किल। वायरल के साथ पेट संबंधी बीमारियां बढ़ा रहीं लोगों की मुश्किल। वायरल के साथ प
Hathras News: हाथरस। बारिश के मौसम में वायरल बुखार के साथ ही पेट संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में पिछले दिनों से ओपीडी में मरीजों की संख्या दो सौ से अधिक पहुंच गई है। चिकित्सक इसकी वजह बदलता मौसम और संतुलित भोजन न लेना बता रहे हैं। बागला संयुक्त जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अवधेन ने बताया कि बारिश में चटक धूप और बारिश में भीगने के साथ ही दूषित खानपान के कारण लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। ओपीडी में पेटदर्द, खांसी, जुकाम, उल्टी, दस्त, बहदजमी की शिकायत लेकर सार्वधिक मरीज आ रहे हैं।
बदलते मौसम का असर
बारिश के मौसम में अक्सर देखा जाता है कि चटक धूप होने के साथ ही लोग बारिश में भीग रहे हैं। लंबे समय तक गीले पकड़े पहने रहते हैं। धूप से घर या आफिस पहुंचने पर एसी या कूलर की हवा लेने से सर्द-गर्म हो जाता हैं। इससे खांसी, जुकाम और के साथ तेज बुखार आ जाता है। डॉक्टर के परामर्श के बाद तीन दिन लगातार दवा लेने पर ही बुखार जाता है।
स्वास्थ्य की जांच
यदि 14 दिन तक शरीर गर्म रहता है और खांसी, जुकाम के साथ बलगम आता है तो बलगम की जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही दवा लें। इन दिनों टाइफाइड के मरीज भी सामने आ रहे हैं।
ऐसे करें बचाव
बारिश में मौसम में पानी उबालकर सामान्य होने पर पीएं।
संतुलित और घर का भोजन लें।
जंक फूड से दूरी बनाएं।
गीले कपड़े अधिक समय तक नहीं पहनें।
तेज धूप और बारिश में भीगने से बचें।
शरीर को क्रियाशील बनाए रखें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦बारिश के मौसम में बीमारियों का मुख्य कारण क्या है?−
बारिश में चटक धूप और बारिश में भीगने के साथ ही दूषित खानपान के कारण लोग अधिक बीमार हो रहे हैं।
✦बुखार से राहत पाने के लिए कितने दिनों तक दवाई लेनी चाहिए?+