West Bengal Latest News, Updates in Hindi | पश्चिम बंगाल के समाचार और अपडेट


पश्चिम बंगाल 

पश्चिम बंगाल (West Bengal) पूर्वी भारत में स्थित एक राज्य है. इस राज्य की सीमाएं, झारखंड, बिहार, असम, ओडिशा, सिक्किम के साथ जुड़ी हुई है और बंगाल की खाड़ी इसकी दक्षिणी सीमाओं से लगी हुई हैं. बंगाल नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है (West Bengal Location).

इस राज्य की राजधानी कोलकाता है (Capital of West Bengal) और आसनसोल, सिलीगुड़ी, दुर्गापुर, हावड़ा, बहरामपुर, जलपाईगुड़ी राज्य के प्रमुख शहर हैं. यह जनसंख्या में चौथा सबसे बड़ा राज्य है और भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से चौदहवां सबसे बड़ा राज्य है. बंगाली राज्य की मुख्य भाषा है और अधिकांश आबादी द्वारा बोली जाती है. अन्य भाषाओं में हिंदी, संताली, उर्दू और नेपाली (बड़े पैमाने पर दार्जिलिंग क्षेत्र में बोली जाने वाली) शामिल हैं (Language of West Bengal).

पश्चिम बंगाल में मुख्य नदी गंगा है, जो आगे दो शाखाओं में बंट जाती है. बंगाल से होकर बहने वाली अन्य नदियां हुगली, भागीरथी, तीस्ता, तोरसा, महानंदा, कंगसाबती हैं (West Bengal Rivers). राज्य में दार्जिलिंग हिमालयी पहाड़ी क्षेत्र भी शामिल है जो विश्व स्तर पर प्रशंसित दार्जिलिंग चाय (Darjeeling tea) के लिए प्रसिद्ध है. इस राज्य में मुख्य मौसम ग्रीष्म, मानसून, शरद ऋतु और सर्दी हैं.

पश्चिम बंगाल में एक प्रभावशाली पर्वत श्रृंखला, वन्य जीवन की विविधता, हरे-भरे चाय के बागान (Tea Garden) और दुनिया के सबसे बड़े मैंग्रोव वन, सुंदरबन (Sunderbans) सहित विशिष्ट प्राकृतिक आकर्षण हैं. इसके अलावा, राज्य में कला, शिल्प, संस्कृति और व्यंजनों की समृद्ध परंपरा भी है (West Bengal Food and Culture). 

दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा, सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से मनाया जाने वाला त्योहार है. रंगीन और शुभ हिंदू त्योहार में राज्य भर में गहन उत्सव, बड़े और आकर्षक पंडाल सौलानियों को प्रभावित करता है (Durga Puja of West Bengal).

राज्य देश में चावल का सबसे बड़ा उत्पादक है और दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक राज्य है. पश्चिम बंगाल मछली का भी प्रमुख उत्पादक है (West Bengal Economy).



Source link

Related posts

Haryana Morning News : सरकारी यूरिया के गोदाम पर छापा, 900 कट्टे बरामद, डेंगू के 774 से ज्यादा मामले,5 नवंबर को करनाल आएंगे अमित शाह, भारी बारिश का अलर्ट समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 27 october 2026 morning top news headlines ntc

MP Morning News: CM के व्यस्त कार्यक्रम और कैबिनेट बैठक, भोपाल में मेट्रो निर्माण के चलते ट्रैफिक रूट डायवर्ट; पढ़ें आज की बड़ी खबरें