Last Updated:
Girl Viral Video: दानापुर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन जा रही एक ट्रेन में एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जब टिकट चेकिंग स्टाफ (TTE) ने एक बिना टिकट यात्रा कर रही महिला से टिकट मांगा, तो उसने न सिर्फ हंगामा किया बल्कि अपने ही कपड़े फाड़ लिए और स्टाफ पर गंभीर व झूठे आरोप लगा दिए. खुद को ‘पंडित जी की लड़की’ बताने वाली इस महिला ने रेलवे स्टाफ को धमकाने की भी कोशिश की. बचाव में रेलवे स्टाफ ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
टीटीई ने जैसे ही लड़की से मांगा टिकट फाड़ने लगी कपड़ा. वीडियो वायरल.
Train Viral Video: दानापुर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन की ओर आ रही ट्रेन में एक महिला यात्री का शर्मनाक और हैरान करने वाला ड्रामा सामने आया है. जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 12792, सिकंदराबाद सुपर-फास्ट एक्सप्रेस में 17 सितंबर को एक महिला बिना टिकट की पकड़ी गई. जब ड्यूटी पर मौजूद टिकट चेकिंग स्टाफ (टीटीई) ने महिला से टिकट दिखाने को कहा, तो उसने अपनी गलती मानने के बजाय हंगामा खड़ा कर दिया.
महिला ने टीटीई पर धौंस जमाते हुए विवाद शुरू कर दिया. बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने खुद ही अपने कपड़े फाड़ लिए और टिकट चेकिंग स्टाफ पर छेड़छाड़ जैसे बेहद गंभीर और गलत आरोप लगा दिए. महिला ने स्टाफ को झूठे केस में फंसाने और पुलिस की धमकी भी दी.
स्टाफ ने वीडियो बनाकर किया बचाव
विवाद को बढ़ता देख और खुद को झूठे आरोपों से सुरक्षित रखने के लिए रेलवे स्टाफ ने तुरंत अपने मोबाइल से घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला ट्रेन की सीट पर बैठी हुई है और फोन पर बात करते हुए रेलवे स्टाफ से लगातार तीखी बहस कर रही है. वीडियो के अगले हिस्से में महिला एक स्टेशन के ‘अनुसंधान कक्ष’ के बाहर महिला पुलिसकर्मियों (आरपीएफ/जीआरपी) और अन्य रेलवे स्टाफ से भी बुरी तरह उलझती हुई नजर आ रही है. पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी महिला लगातार अपने मोबाइल से वहां मौजूद लोगों का वीडियो बना रही है और बहस कर रही है.
सख्त कार्रवाई की मांग
रेलवे स्टाफ ने इस वीडियो रिकॉर्डिंग को पूरे घटनाक्रम का सबसे अहम साक्ष्य बताया है. उनका कहना है कि यह वीडियो साफ करता है कि स्टाफ बेकसूर है. रेलवे कर्मचारियों ने अब आरपीएफ (RPF), जीआरपी (GRP) और मजिस्ट्रेट से इस मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है. बिना टिकट यात्रा करने और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को डराने-धमकाने के आरोप में महिला के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की अपील की गई है.
About the Author
सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
और पढ़ें