बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी फिल्म Vibe का धमाका, करीना की ‘दायरा’ को पछाड़ पहले ही दिन छाप डाले करोड़ों नोट


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अंशुल तलवार के निर्देशन में बनी फिल्म वाइब (Vibe) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने पहले ही दिन करीना कपूर खान की फिल्म दायरा (Daayra) को पछाड़ दिया। 

कुणाल खेमू (Kunal Kemmu), प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और स्पर्श श्रीवास्तव जैसे सितारों से सजी फिल्म वाइब एक कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है। 

वाइब ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी परफॉर्मेंस भी की है। इस फिल्म ने मोस्ट अवेटेड फिल्म दायरा (Daayra Collection) को भी पछाड़ दिया है। सैकनिल्क की मानें तो करीना कपूर की फिल्म दायरा ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1 करोड़ रुपये से खाता खोला। 

वाइब फिल्म का कलेक्शन

दूसरी ओर वाइब (Vibe Movie Collection) ने कम शोज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1.7 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। वाइब को देशभर में 3,194 शोज मिले थे। फिल्म का ग्रॉस इंडियन कलेक्शन 2 करोड़ के पार हो गया है। 

पहले दिन ओपनिंग भले ही बहुत शानदार नहीं रही, लेकिन फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म का कारोबार बढ़ सकता है।

क्या है वाइब मूवी की कहानी?

वाइब मूवी एक एक्शन कॉमेडी ड्रामा है। यह दो दोस्तों की कहानी है। उनकी जिंदगी में मुसीबत तब आती है, जब एक घटना उन्हें जासूसी की खतरनाक दुनिया में धकेल देती है। देश के लिए उन्हें एक सीक्रेट मिशन पर जाना पड़ता है। कहानी में थ्रिल, एक्शन और खूब सारा कॉमेडी है।

वाइब मूवी की स्टार कास्ट

अंशुल तलवार निर्देशित फिल्म में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, शर्मिला टैगोर और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण कुणाल और चिराग निहलानी ने मिलकर किया है।



Source link

Related posts

हनुमान अंश:43वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर भारी पड़ी फिल्म, जानें किन फिल्मों को दे रही कड़ी टक्कर? – Hanuman Ansh Day 43 Friday Box Office Collection

Mirzapur The Movie: 15 दिन में कालीन भैया का ऐसा भौकाल, ‘आवारापन 2’ की निकली हेकड़ी, ‘मिर्जापुर’ ने मुनाफे में मारी बाजी

2026 में सूर्या की डबल हैट्रिक, ‘विश्वनाथ एंड संस’ बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म