‘बिग बॉस 20’ से बाहर आते ही काजी की फैन हुईं ईशा रिखी, Ex हसबैंड बादशाह संग कनेक्शन पर कह दी बड़ी बात


नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ से बाहर होने के बाद सिंगर बादशाह की Ex वाइफ और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो से बाहर आते ही ईशा ने मीडिया से अपनी जर्नी और कंटेस्टेंट काजी तौकीर के साथ हुई लड़ाइयों पर खुलकर बात की है. ईशा ने बताया कि शुरुआत में काजी के साथ उनकी दोस्ती बहुत अच्छी थी. लेकिन बाद में उनकी दोस्ती एक अलग ही मोड़ पर चली गई.

काजी की फैन हुईं ईशा रिखी फोटो साभार-instagram

आइए जानते हैं कि ईशा रिखी ने काजी तौकीर संग अपने झगड़े और बादशाह के साथ अपने नाम जुड़ने पर क्या कहा है.

डबल पर्सनैलिटी को समझने में लगा वक्त

ईशा रिखी ने बातचीत में खुलासा किया कि घर के अंदर वह किसी से नफरत नहीं करती थीं. उन्होंने कहा कि काजी तौकीर दो अलग तरह की पर्सनैलिटी के साथ अपना गेम खेल रहे थे. ईशा ने बताया कि ऑडियंस तो केवल एक घंटे का एपिसोड देखती है लेकिन वह लोग चौबीस घंटे साथ रहते थे. इसी वजह से उन्हें काजी को समझने और उनसे कनेक्ट होने में काफी समय लग गया. शुरुआत में वह काजी को ठीक से जज नहीं कर पाई थीं और उनके बीच गलतफहमियां बढ़ गई थीं.

काजी का गेम तो बदला नजरिया

एक्ट्रेस ने यह भी स्वीकार किया कि शो से बेघर होने के बाद जब उन्होंने बाहर आकर एपिसोड देखे तो उनका मन बदल गया. बाहर से देखने पर उन्हें काजी की पर्सनैलिटी और गेम खेलने का तरीका काफी पसंद आया. ईशा ने तारीफ करते हुए कहा कि काजी हमेशा लॉजिकल मुद्दों पर स्टैंड लेते थे. हालांकि उनके रिएक्शन थोड़े लाउड होते थे लेकिन यही चीज उनके लिए काम कर गई. शो में काजी का अंदाज अब ईशा को काफी अच्छा लग रहा है.

विज्ञापन

झगड़े को लेकर दी सफाई

जब ईशा से पूछा गया कि क्या काजी के साथ उनके झगड़े को बेवजह तूल दिया गया तो उन्होंने साफ कहा कि शो के लिमिटेड टाइम की वजह से पूरी सच्चाई सामने नहीं आ पाई. ईशा ने बताया कि एक टाइम के बाद उनकी और काजी की अकेले में बात हुई थी. दोनों ने अपने बीच की सारी गलतफहमियों को बैठकर सुलझा लिया था. अब उनके बीच कोई मनमुटाव या कड़वाहट नहीं बची है.

बादशाह संग कनेक्शन पर बोलीं ईशा

एक्स हसबैंड रैपर बादशाह के साथ अपने नाम जुड़ने और पब्लिक इमेज पर बात करते हुए ईशा ने कहा कि घर में कुछ लोग उन्हें पहले से जानते थे. वहीं कुछ लोग ऐसे एक्टिंग कर रहे थे जैसे वे उन्हें जानते ही नहीं हैं. ईशा ने कहा कि वह इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं. जो लोग उनकी पुरानी इमेज जानते थे उन्हें उनके साथ रहकर उनकी असली पर्सनैलिटी को समझने का मौका मिला.



Source link

Related posts

‘बिग बॉस 20’ से बाहर आते ही काजी की फैन हुईं ईशा रिखी, Ex हसबैंड बादशाह संग कनेक्शन पर कह दी बड़ी बात

अक्टूबर में जियो हॉटस्टार पर होगा फुल एंटरटेनमेंट, ‘बिग बॉस 20’ से ‘कॉफी विद करण 9’ तक ये शो मचाएंगे धमाल

Bigg Boss 20: ‘तेरे बाप दे रहा है पैसे?, माही विज का छलका दर्द, बचपन में पैसे न होने पर रिश्तेदारों ने की थी बेइज्जती, Bigg-boss Hindi News