Home Box Officeअक्षय अगली फिल्म में करेंगे टाइगर का शिकार? ‘हैवान’ फ्लॉप होने के बाद भी प्रियदर्शन का दे रहे साथ, Bollywood Hindi News

अक्षय अगली फिल्म में करेंगे टाइगर का शिकार? ‘हैवान’ फ्लॉप होने के बाद भी प्रियदर्शन का दे रहे साथ, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने में सफल नहीं रही है। हाल में रिलीज हुई हैवान भी फ्लॉप रही। अब अक्षय फिल्म ‘हैवान’ के डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ अपनी अगली फिल्म कर रहे हैं। जानिए क्या होगा किरदार।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। अब ताजा रिपोर्ट की मानें तो अक्षय एक बार फिर प्रियदर्शन की अगली फिल्म में नजर आएंगे। ये एक कॉमेडी फिल्म जोगी जिसमें एक्टर एक टाइगर हंटर के किरदार में दिखेंगे। ये फिल्म 1970 के दौर पर बेस्ड होगी। इस फिल्म को रमेश तौरानी प्रोड्यूस करेंगे। शूटिंग से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है।

हैवान के बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन फिल्म ‘हैवान’ के बाद एक बार फिर कॉमेडी फिल्म से ऑडियंस को एंटरटेन करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस बार कांसेप्ट और कहानी एकदम अलग होने वाली है। इस बारे में फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया है कि शूटिंग इसी साल नवंबर के आखिरी हफ्ते में शुरू कर दी जाएगी। फिल्म की शूटिंग राजस्थान के वाइल्डलाइफ इलाकों में अगले तीन महीनों तक चलेगी। इसका एक सेट मुंबई में भी बनाया जाएगा। भोपाल में भी लोकेशन की रेकी की जा रही है। फिल्म में राजपाल यादव और अन्नू कपूर जैसे एक्टर्स अहम किरदार में नजर आएंगे। लीड हीरोइन की तलाश जारी है। फिल्म को खुद प्रियदर्शन ने रोहन शंकर के साथ मिलकर लिखा है। इससे पहले इस जोड़ी ने ‘भूत बंगला’ पर साथ काम किया था।

डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की फिल्में

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी ने ‘गरम मसाला’, ‘हेरा फेरी’, ‘दे दना दन’ जैसी शानदार फिल्मों पर काम किया है। अधिकतर फिल्मों को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन हाल में रिलीज हुई ‘हैवान’ ने निराशाजनक परफॉरमेंस से ट्रेड पंडितों को भी हैरान कर दिया। अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे एक्टर्स और प्रियदर्शन जैसे डायरेक्टर के बाद भी फिल्म कुल 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई। साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक साबित हुई।अब एक बार फिर डायरेक्टर और अक्षय साथ में फिल्म लेकर आ रहे हैं।

फिल्म हैवान के फ्लॉप होने पर डायरेक्टर ने कही थी ये बात

बता दें, फिल्म ‘हैवान’ के फ्लॉप होने के बाद डायरेक्टर ने अपनी गलती स्वीकार की थी। उन्होंने माना था कि अक्षय को ऑडियंस कॉमेडी फिल्मों में ही पसंद करती है। उन्होंने डेकन क्रोनिकल को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘फिल्म ‘हैवान’ का फ्लॉप होना मैं स्वीकार करता हूं। इससे फिर से ये साबित हुआ है कि ऑडियंस हमें सीरियस सब्जेक्ट पर बनी फिल्मों में नहीं देखना चाहती। ये कोई पहली बार नहीं है, मैं अक्षय के साथ नॉन कॉमेडी फिल्म में पहले भी फेल हुआ हूं। कुछ साल पहले हमने फिल्म ‘खट्टा मीठा’ बनाई थी। इस फिल्म में तृषा कृष्णन अक्षय के साथ थीं। ये भी नहीं चली थी। मुझे नहीं लगता ऑडियंस हमें नॉन कॉमेडी फिल्मों में देखना चाहती है।’





Source link

You may also like

Leave a Comment