अजमेर में इजरायली महिला टूरिस्ट के साथ छेड़छाड़, 4 साल बाद वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा


अजमेर. बिहार के जुमई में लड़की से बदसलूकी का मामला इन दिनों देशभर में चर्चा में है. इसी बीच अब राजस्थान के अजमेर जिले में भी इजरायली लेडी टूरिस्ट के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है. यह घटना चार साल पुरानी बताई जा रही है. लेकिन उसका वीडियो अब वायरल हुआ है. वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. अजमेर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में खुद के स्तर पर ही संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इजरायली टूरिस्ट से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने माफी मांगी है.

पुलिस के अनुसार यह घटना 9 अक्टूबर 2022 को अजमेर जिले के किशनगढ़ में हुई थी. इजरायली महिला पर्यटक जब किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड में वीडियो बना रही थी तब कुछ युवकों ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अश्लील टिप्पणियां की थी. उस समय बनाया गया यह वीडियो अब वायरल हुआ है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अजमेर की किशनगढ़ पुलिस ने खुद ही अपने स्तर पर केस दर्ज किया है.

चारों आरोपी किशनगढ़ के ही रहने वाले हैं
वीडियो में कुछ युवक विदेशी महिला के साथ आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो के संबंध में अजमेर रेंज आईजी डॉ. रवि और अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई. तकनीकी साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों की पहचान की गई. इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर किशनगढ़ निवासी मोहम्मद फुरखान (25), मोहम्मद अनीस (21), फरहान (24) और अख्तर अली (22) को गिरफ्तार किया है.

बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है
अजमेर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि चारों युवकों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है. घटना के संबंध में अलग से प्रकरण दर्ज कर आगे जांच की जाएगी. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर वायरल वीडियो की घटना और उसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है. उल्लेखनीय यह कि राजस्थान अपने पर्यटन स्थलों के कारण देश दुनिया के पर्यटकों की पहली पंसद है. यहां बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं. उनके साथ छेड़छाड़ की पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

विज्ञापन



Source link

Related posts

बेटी को जंक फूड खाने से रोकने के लिए पिता ने अपनाई ऐसी ट्रिक, देखते ही कांपकर रोने लगी बच्ची; Video

इजरायली महिला का बिना अनुमति वीडियो बनाकर किया वायरल, अजमेर पुलिस ने मध्यप्रदेश से 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गयाजी में कपल से बदसलूकी का वीडियो वायरल:पहाड़ी पर घेरकर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, दो नाबालिग गिरफ्तार – Gaya Sherghati Couple Misbehavior Video Viral Two Minors Arrested Today Bihar News