गयाजी में कपल से बदसलूकी का वीडियो वायरल:पहाड़ी पर घेरकर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, दो नाबालिग गिरफ्तार – Gaya Sherghati Couple Misbehavior Video Viral Two Minors Arrested Today Bihar News


बिहार के जमुई, बांका और समस्तीपुर के बाद अब गया जिले में भी कपल से बदसलूकी का मामला सामने आया है। शेरघाटी थाना क्षेत्र के महुआडीह पहाड़ी के पास युवक-युवती के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कार्रवाई के तहत दो नाबालिग युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज

गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में कपल से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और घटना से जुड़ी सभी जानकारियों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो नाबालिग युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया था, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पढ़ें: बंद निगमों के कर्मचारियों को मिलेगा एक-एक लाख मुआवजा, तीन महीने में भुगतान के निर्देश

पहाड़ी इलाके में घूमने गए थे युवक-युवती

बताया जा रहा है कि गुरुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक सोमवार दोपहर अपनी एक दोस्त के साथ शेरघाटी थाना क्षेत्र के महुआडीह गांव स्थित पहाड़ी इलाके में घूमने पहुंचा था। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ युवकों ने दोनों को घेर लिया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके अलावा काफी देर तक दोनों को वहां रोके रखा गया। आरोप यह भी है कि युवकों ने उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली और वाहन के टायर की हवा निकालने के साथ प्लग निकालने की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कपल के साथ बहस करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो एक सोशल मीडिया ग्रुप से सामने आया, जिसे कुछ युवक आर्यन नाम से संचालित करते हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

पीड़ित पक्ष ने दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद पीड़ित युवक ने शेरघाटी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो, शिकायत और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक-युवती अलग समुदाय से हैं, जबकि घटना में शामिल बताए जा रहे युवक दूसरे समुदाय से जुड़े हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच तथ्यों के आधार पर की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

बेटी को जंक फूड खाने से रोकने के लिए पिता ने अपनाई ऐसी ट्रिक, देखते ही कांपकर रोने लगी बच्ची; Video

इजरायली महिला का बिना अनुमति वीडियो बनाकर किया वायरल, अजमेर पुलिस ने मध्यप्रदेश से 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अजमेर में इजरायली महिला टूरिस्ट के साथ छेड़छाड़, 4 साल बाद वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा