अमेरिका से बिहार के एक गांव तक पहुंची एक महिला की जिंदगी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. आमतौर पर सोशल मीडिया पर विदेशों की चमक-दमक और आराम भरी जिंदगी के वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन इस अमेरिकी महिला ने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का बिल्कुल अलग अंदाज लोगों को दिखाया है. इंस्टाग्राम पर ‘Singh Family’ नाम के अकाउंट से वह बिहार के गांव में अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे पल शेयर करती हैं. कभी वह हाथ से कपड़े धोती नजर आती हैं, कभी रसोई में सब्जियां काटती हैं और पकौड़े तलती हैं, तो कभी साड़ी पहनकर तैयार होते हुए अपनी स्किनकेयर रूटीन बताती हैं.
सुबह की शुरुआत कपड़े धोने से
महिला के एक वीडियो में उनकी सुबह घर के काम से शुरू होती दिखाई देती है. वह हाथ से कपड़े धोती हैं और इसके बाद अपने घर के दरवाजे खोलकर कुर्ता-पायजामा में पोज देती नजर आती हैं. इसके बाद उनका रुख सीधे रसोई की तरफ होता है. यहां वह सब्जियां काटती हैं, उबले हुए अंडे छीलती हैं और फिर पकौड़े तलती दिखाई देती हैं. खाना बनाने के बाद वह बर्तन धोते हुए भी नजर आती हैं.
अमेरिका से बिहार तक बदल गई रोजमर्रा की जिंदगी
महिला के वीडियो की खास बात यही है कि वह अपनी जिंदगी को किसी खास मौके तक सीमित नहीं रखतीं. वह घर के छोटे-छोटे कामों को भी कैमरे में रिकॉर्ड करती हैं. कपड़े धोने से लेकर खाना बनाने और बर्तन साफ करने तक, उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का लगभग हर हिस्सा वीडियो में दिखाई देता है. यही सादगी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रही है.
भारतीय पति के साथ शादी की तस्वीरें भी दिखाईं
एक वीडियो में महिला ने अपने भारतीय पति के साथ शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं. तस्वीरों में दोनों पारंपरिक कपड़ों में नजर आते हैं और साथ में पोज देते दिखाई देते हैं. इन तस्वीरों के जरिए उनके फॉलोअर्स को उनकी निजी जिंदगी की भी एक झलक मिली. इसके अलावा दूसरे वीडियो में वह साड़ी पहनकर स्किनकेयर करती नजर आईं.
साड़ी में बताया अपना स्किनकेयर रूटीन
महिला ने एक वीडियो में साड़ी पहनी और तैयार होते हुए अपने स्किनकेयर रूटीन के बारे में बताया. वह एक-एक करके इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स दिखाती हैं और बताती हैं कि उनकी त्वचा के लिए वे किस तरह काम करते हैं. उनके इस वीडियो में लोगों की दिलचस्पी इसलिए भी दिखी क्योंकि उन्होंने सिर्फ प्रोडक्ट दिखाने के बजाय अपनी पूरी रूटीन के बारे में बताया.
यह भी पढ़ें: Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया
यूजर बोले- कपड़े धोना भी वर्कआउट जैसा
महिला के वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए उन्हें सुंदर बताया. वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हाथ से कपड़े धोना ऊपरी शरीर के लिए वर्कआउट जैसा भी हो सकता है. इस कमेंट ने लोगों का ध्यान खींचा और महिला के रोजमर्रा के काम को लेकर मजेदार चर्चा शुरू हो गई.
यह भी पढ़ें: गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो
