सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी शख्स का हनुमान चालीसा पढ़ते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. टेक्सास में रहने वाले निक डियरमैन ने हनुमान चालीसा का पाठ सामान्य गति से करीब दोगुनी रफ्तार यानी 2X स्पीड में किया. उनकी तेज रफ्तार और लगातार बनी लय देखकर लोग हैरान रह गए.
निक ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में वह पहले बताते हैं कि वह हनुमान चालीसा को 2X स्पीड में पढ़ने की कोशिश करने वाले हैं. इसके बाद वह बिना किसी देरी के पाठ शुरू कर देते हैं.
सबसे खास बात यह है कि निक शुरुआत से लेकर आखिर तक लगभग उसी रफ्तार में हनुमान चालीसा का पाठ करते दिखाई देते हैं. तेज गति के बावजूद उनका ध्यान और लय बनी रहती है और वह एक के बाद एक पंक्तियां पढ़ते हुए पूरे पाठ को पूरा कर लेते हैं.वीडियो के साथ निक ने बेहद छोटा और मजाकिया कैप्शन लिखा- आप गूगल में इसके लिरिक्स पढ़ सकते हैं.
देखें वीडियो
वीडियो सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने निक की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा कि निक उससे भी बेहतर तरीके से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं.
वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि एक अमेरिकी शख्स को इतनी आत्मविश्वास के साथ हनुमान चालीसा पढ़ते सुनना ऐसा है कि उनके पूर्वज भी कन्फ्यूज हो जाएं.एक अन्य यूजर ने निक के लिए सम्मान जताते हुए लिखा-जय हनुमान
यह भी पढ़ें: 70 की उम्र, 8 KM पैदल और 150 रुपये की कमाई… समीर काका की कहानी वायरल
निक के इस वीडियो को लोग खास तौर पर इसलिए पसंद कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने हनुमान चालीसा को काफी तेज गति में पढ़ते हुए भी अपना रिदम बनाए रखा. वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी लगातार ध्यान खींच रही हैं.
टेक्सास में रहने वाले निक डियरमैन खुद को न्यूरोडाइवर्जेंट होलिस्टिक हेल्थ कोच बताते हैं. वह सोशल मीडिया पर भगवान हनुमान के प्रति अपनी भक्ति से जुड़े वीडियो भी शेयर करते
—- समाप्त —-
