Home Morning News (खास खबरें)Basti News:सुबह किशोरी, दोपहर में अधेड़ टावर पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर उतारा – A Teenager Climbed The Tower In The Morning And A Middle-aged Man In The Afternoon; The Police Persuaded Him To Come Down

Basti News:सुबह किशोरी, दोपहर में अधेड़ टावर पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर उतारा – A Teenager Climbed The Tower In The Morning And A Middle-aged Man In The Afternoon; The Police Persuaded Him To Come Down

by BollywoodNewsAndMovie


वाल्टरगंज। कस्बे में शुक्रवार को कुछ घंटे के अंतराल में मोबाइल टावर पर चढ़ने की दो घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 10 बजे एक किशोरी टावर पर चढ़ गई, जबकि दोपहर में दूसरे टावर पर एक अधेड़ जा चढ़ा। दोनों मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।

सुबह टावर पर किशोरी के चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय महिला पुलिसकर्मियों और उपनिरीक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने के बाद भी किशोरी नीचे नहीं उतरी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका यादव को माइक के जरिये उससे बातचीत करने के लिए कहा। काफी समझाने पर किशोरी नीचे उतर आई।

नीचे आने के बाद किशोरी रोने लगी। पुलिस उसे समझाकर थाने ले गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और गांव के ही एक युवक से प्रेम करती है। वह उससे शादी करना चाहती है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों के अनुसार किशोरी की उम्र 18 वर्ष से कम है। उसकी काउंसिलिंग कराई जाएगी। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

वहीं दोपहर में दूसरे मोबाइल टावर पर एक अधेड़ के चढ़ने की सूचना पर फिर भीड़ जुट गई। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। टावर पर चढ़े व्यक्ति की पहचान वाल्टरगंज निवासी राजू खटीक के रूप में हुई।

पुलिस ने प्रधान अमरनाथ चौधरी और स्थानीय लोगों की मदद से उसे समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद वह नीचे उतर आया। राजू ने बताया कि उसके मकान में किरायेदार रहता है, जो किराया नहीं दे रहा है। इसी बात से नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गया था। पुलिस ने उसे समझाकर शांत कराया।



Source link

You may also like

Leave a Comment