अरिजीत सिंह के बाद हिना खान हुईं काजी तौकीर की फैन, लिखा खास पोस्ट पोस्ट बोलीं- कश्मीर का नाम रौशन करो


नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ के घर में हलचल तेज हो गई है और शो के कंटेस्टेंट काजी तौकीर को बाहर इंडस्ट्री से लगातार बड़ा सपोर्ट मिल रहा है . सिंगर अरिजीत सिंह के बाद अब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने भी काजी तौकीर को अपना पूरा समर्थन दिया है . हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज शेयर करते हुए काजी का हौसला बढ़ाया है .

हिना खान फोटो साभार-instagram realhinakhan

 हिना खान का स्पेशल मैसेज

हिना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काजी तौकीर के लिए एक चीयरिंग पोस्ट शेयर किया . हिना ने काजी का सपोर्ट करते हुए लिखा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह बिग बॉस के घर में बहुत अच्छा गेम खेलेंगे और कश्मीर का नाम रोशन करेंगे . हिना और काजी दोनों का ही कश्मीर से खास कनेक्शन है, ऐसे में हिना का यह मैसेज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है .

अरिजीत सिंह भी कर चुके हैं सपोर्ट

काजी तौकीर के लिए यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी बड़े स्टार ने उनके लिए आवाज उठाई हो . हिना खान से पहले मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह भी काजी के सपोर्ट में आ चुके हैं . ‘फेम गुरुकुल’ के दिनों से ही काजी तौकीर अपनी सिंगिंग और पर्सनालिटी की वजह से जाने जाते हैं . अब बिग बॉस 20 के घर में उनका यह सफर फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है .

विज्ञापन



Source link

Related posts

सलमान खान ने BB20 को बोरिंग बताने वालों को लिया आड़े हाथों, वीकेंड के वार में आम्रपाली दुबे से पूछा ट्रिकी सवाल

Aamrapali Dubey Bigg Boss 20: बिना दिखावे के बना रहीं अपनी जगह, बेबाक अंदाज ने खींचा ध्यान

bigg boss 20 LIVE: नॉमिनेशन टास्क में घरवालों ने की गलती, 3 को मिली सजा, क्या घर में आएगा उदिति का EX! – bigg boss 20 episode 9 written update in hindi 14 sept 2026 secrets out sparks fly