Last Updated:
Viral Video : आधी रात सुनसान हाईवे पर एक लड़की का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कार की तेज हेडलाइट्स के सामने ब्राउन ड्रेस में लड़की ने ‘प्यार आ गया रे’ गाने पर शानदार डांस किया. उसके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स ने यूजर्स का खूब ध्यान खींचा और वीडियो छा गया. आप भी देखें..
Viral Video : सोशल मीडिया पर डांस वीडियो की भरमार है, लेकिन कुछ रील्स ऐसी होती हैं जो अपने अलग अंदाज की वजह से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की आधी रात के वक्त सुनसान सड़क पर कार की हेडलाइट्स के सामने डांस करती नजर आ रही है. बैकग्राउंड में बज रहे गाने ‘प्यार आ गया रे’ पर उसके डांस और एक्सप्रेशन्स ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
ब्राउन ड्रेस में लड़की का ग्लैमरस अंदाज
वायरल हो रही इस रील में लड़की ब्राउन कलर की वन-शोल्डर स्लिट ड्रेस पहने दिखाई देती है. सड़क पर चारों तरफ अंधेरा है और पीछे खड़ी कार की हेडलाइट्स उसके डांस को एक अलग ही बैकड्रॉप दे रही हैं. खुले बालों और कॉन्फिडेंट एक्सप्रेशन्स के साथ वह गाने की बीट पर डांस करती नजर आती है.
वीडियो की खास बात सिर्फ डांस स्टेप्स नहीं, बल्कि उसका पूरा नाइट सेटअप भी है. सुनसान हाईवे, कार की रोशनी और बीच सड़क पर डांस करती लड़की का कॉम्बिनेशन वीडियो को किसी फिल्मी सीन जैसा लुक दे रहा है.
View this post on Instagram