Last Updated:
बॉक्स ऑफिस पर जहां एक तरफ अजय देवगन की दृश्यम 3 ने भौकाल मचाया हुआ है तो वहीं हनुमान अंश अभी भी बजट से ज्यादा कलेक्शन कर रही है. वहीं तीन फिल्में ऐसी भी है जो सुस्ताई दिखा रही है. द वन, द पैराडाइज और प्रेम कीटाणु का कलेक्शन जानिए.
बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ को जल्द ही एक महीना हो जाएगा और ये अभी भी कुछ बड़ी फिल्मों से अधिक बिजनेस कर रही है. वहीं अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ से सिनेमाघर गुलजार है और मेकर्स की खूब चांदी हो रखी है. इन फिल्मों के बीच वीर पहाड़िया की ‘प्रेम कीटाणु’, सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ और नानी की ‘द पैराडाइज’ भी चल रही है. चलिए इनका बॉक्स ऑफिस पर कैसा हालचाल है बताते हैं. (Image: Movie Poster)
सबसे पहले बात करते हैं लेटेस्ट फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की. ‘दृश्यम 3’ के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर एंट्री ली लेकिन बुरी तरह पिटती दिखाई दे रही है. sacnilk के मुताबिक, ‘प्रेम कीटाणु’ के देशभर में 345 शोज चल रहे हैं. जिसने तीसरे दिन (काउंट जारी है) 14 लाख रुपये का बिजनेस किया. (Image: veer pahariya/Insta)
दूसरे दिन ये आंकड़ा 35 लाख था तो पहले दिन 50 लाख. इस हिसाब से वीर पहाड़िया की फिल्म ने तीन दिन में लगभग 1.18 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है जबकि इंडिया में इसका नेट कलेक्शन 99 लाख रुपये ही है. (Image: Movie Poster)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘प्रेम कीटाणु’ को दिल्ली एनसीआर में ही थोड़े बहुत दर्शक मिले हैं बाकी जगह तो फिल्म की सुस्ताई ही देखने को मिली. 2 घंटे 18 मिनट की ये फिल्म कॉमेडी रोमांटिक फिल्म है जिसे सेंसर बोर्ड से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म में वीर पहाड़िया के अलावा आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना और राकेश बेदी जैसे सितारे भी हैं. (Image: Movie Poster)
अब आते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ पर. जिसे छठी मैया के सीन्स और गानों की वजह से काफी चर्चा मिली. ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. शुक्रवार की तुलना में ये 38% का ड्रॉप है. तब इसने 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अभी इसके देशभर में 2000 से अधिक शोज चल रहे हैं. (Image: Movie Poster)
‘द वन’ का अब तक ग्रोस कलेक्शन 69.96 करोड़ रुपये हो चुका है तो नेट कलेक्शन 58.85 करोड़ रुपये. कई मीडिया रिपोर्ट्स में सिद्धार्थ की फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपये बता रहे हैं. इस लिहाज से तो फिल्म अभी दूर है. दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार के निर्देशन में बनी फैंटेसी थ्रिलर ‘द वन’ में सुनील ग्रोवर, अनुप सोनी से लेकर सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी नजर आए. (Image: Movie Poster)
अब आते हैं राघव जुयाल और नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ पर. दस दिन के भीतर इसने 113 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया तो 133 करोड़ रुपये का ग्रोस. नानी की फिल्म में देशभर में 1573 शोज चल रहे हैं. 24 सितंबर 2026 को रिलीज हुई फिल्म को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट मिला था और ये एक एक्शन फिल्म है. (Image: Movie Poster)
‘द पैराडाइज’ ने 10वें दिन सिर्फ 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया. मतलब ये कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म के बराबर. दूसरे शनिवार पर शुक्रवार की तुलना में 24.3% की गिरावट देखने को मिली. 2 घंटा 54 मिनट की फिल्म का बजट 150-200 करोड़ रुपये के करीब बताया गया. मतलब ये कि नानी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में अबतक नाकामयाब रही है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)