अरबाज खान हाल ही में एक जूलरी ब्रांड के इवेंट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। लेकिन मामला तब गंभीर हो गया जब उनसे भाई सलमान खान के बारे में पूछा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
क्या है पूरा मामला?
वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी अरबाज खान से सलमान खान के ट्रोलिंग वाले बयान पर सवाल पूछते नजर आते हैं। हालांकि अरबाज नाराज होकर चले गए जैसे ही सलमान का नाम लिया गया।
अरबाज ने इस सवाल का जवाब देने के बजाय नाराज होकर कहा, ‘एक्सक्यूज मी… थैंक यू, थैंक यू।’ इसके बाद वह तस्वीरें खिंचवाने के लिए आगे बढ़ गए।
कुछ देर बाद अरबाज वापस पैपराजी की तरफ मुड़े और पूछा, ‘ज्वेलरी से रिलेटेड था? आज के इवेंट से रिलेटेड था वो सवाल?’ यानी क्या वह सवाल ज्वेलरी से जुड़ा था और क्या यह सवाल आज के इवेंट से संबंधित था। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो-
Everything is not okay between Salman Khan and Arbaz Khan. – During the press conference, when the media asked Arbaaz a question related to Salman Khan, Arbaaz left the press conference. – While Sohail and Salman have been seen together at several family gatherings, Arbaaz has not been seen with them. – Arbaaz Khan was also noticeably absent during the Ganesh Chaturthi celebrations. – According to unverified reports, Salman Khan is currently keeping his distance from Arbaaz Khan over alleged issues related to his personal life.
— Aditya (@Warlock_Aditya) October 2, 2026