‘बिग बॉस 20’ में हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे को अरिश्फा ने ‘अम्मापाली, बच्चा बेचने वाली कहा, जिसके बाद यंग काफी भड़क गए। अब आम्रपाली ने बातचीत में मां बनने की इच्छा जताई है और कहा है कि इस उम्र में सिर्फ यही दिखता है।
यहां याद दिला दें कि हाल के एपिसोड में सलमान खान ने आम्रपाली की तरफ देखकर अम्मा कहा था, जिसके बाद उन्होंने ये भी कहा कि आप अकेली इस घर में थोड़े ही न हो अम्मा। घर में नॉमिनेशन टास्क के दौरान जब आम्रपाली दुबे ने अरिश्फा खान को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया तो अरिश्फा अपना आपा खो बैठीं। गुस्से में आकर अरिश्फा खान ने आम्रपाली दुबे पर तंज कसते हुए कहा, ‘अम्मापाली, बच्चा बेचने वाली!’ दरअसल, इस शो में आम्रपाली की यंग, लव इन सबसे अच्छी बनती है औक घर उनके प्रति झुकाव और उनका केयर करने के कारण आम्रपाली को घर में ‘अम्मा’ कहा गया।
‘इस समय मुझे सिर्फ मां बनना दिख रहा है और कुछ नहीं’
आम्रपाली ने अपनी साथी-कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान बताया कि कैसे लोगों की देखभाल करने की उनकी आदत अब उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा बन गई है। लव गिल से बात करते हुए आम्रपाली कहती हैं, ‘लोग सोचते हैं कि शो में मैं जैसे रहती हूं और लोगों के साथ व्यवहार करती हूं, वो मेरे गेम का हिस्सा है लेकिन नहीं यार यह मेरे व्यक्तित्व का हिस्सा है, बल्कि इस समय मुझे सिर्फ मां बनना दिख रहा है और कुछ नहीं।’
वे उन्हें अपने बच्चों की तरह देखती हैं
एक्ट्रेस का कहना है कि लोगों के प्रति उनकी केयर करने वाला नेचर उनके व्यक्तित्व का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि वह घर के अन्य सदस्यों जैसे ‘यंग डीएससी’, ‘स्काउट ओपी’ और खुद लव गिल के प्रति भी एक मां की तरह सिक्यॉर महसूस करती हैं, क्योंकि वे उन्हें अपने बच्चों की तरह देखती हैं।
‘मैं दिखावा नहीं कर सकती हूं कि मुझे लोगों की परवाह है’
उन्होंने कहा, ‘मैं दिखावा नहीं कर सकती हूं कि मुझे लोगों की परवाह है। फिर, चाहे वह स्काउट, यंग और तुम कोई भी मेरे साथ होगा मैं उसका ख्याल रखूंगी। ये मेरा असली नेचर बन गया है और मुझे लगता है कि ये मेरी उम्र की वजह से है। मैं सच में अब उम्र के उस पड़ाव पर आ गई हूं, जहां मुझे बच्चे को पालना है।’
भोजपुरी बवाल में वह इस बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब आम्रपाली ने मां बनने की इच्छा जाहिर की हो, इससे पहले भी शो भोजपुरी बवाल में वह इस बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। शो के दौरान उन्होंने अपने घरवालों के सामने कहा था कि उनकी पहली प्रायॉरिटी शादी नहीं बल्कि मां बनना है और वह बिना शादी किए या बेटी गोद लेकर मां बनने का सपना देख रही हैं। इस बड़े फैसले को लेकर पहले उनके माता-पिता और निरहुआ (दिनेश लाल यादव) जैसे करीबी लोग हैरान और चिंतित थे लेकिन बाद में परिवार ने उनके इस फैसले का समर्थन किया।
निरहुआ ने उन्हें घर बसाने की सलाह दी थी
बता दें कि आम्रपाली दुबे बरसों से दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रही हैं। आम्रपाली फिलहाल 39 साल की हैं और ‘भोजपुरी बवाल’ में उन्होंने कहा था कि वो एक बेटी गोद लेना चाहती हैं। हालांकि, उनकी इन बातों पर निरहुआ ने उन्हें घर बसाने की सलाह दी थी। आम्रपाली ने कह था कि बचपन से उनकी इच्छा थी कि वो एक बेटी को गोद लें। उन्होंने कहा था, ‘मैंने बहुत सोचा और अब मैं इस नतीजे पर पहुंची हूं कि मैं एक बेटी गोद लेना चाहती हूं।’