इंटरव्यू:बापू की कौन सी सीख फॉलो कर रहे आसिफ खान? बिग बॉस 20 में अलग पहचान बनाने में जुटे ‘पंचायत’ के दामाद – Bigg Boss 20 Aasif Khan Says I Came Only To Win Reveals Why He Wants To Follow Mahatma Gandhi Teachings


‘मिर्जापुर’ और ‘पाताल लोक’ जैसे चर्चित धारावाहिकों में नजर आ चुके आसिफ के लिए ‘बिग बॉस’ शो का हिस्सा बनना टेलीविजन पर एक नई शुरुआत है। रंगमंच से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद वह फिल्मों और ओटीटी पर भी काम कर चुके हैं। फिलहाल वे ‘बिग बॉस’ के चलते काफी चर्चाओं में हैं। शो से पहले उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत की थी। पढ़ें इसके कुछ अंश…

मैं सिर्फ विनर बनने आया हूं 

‘पंचायत’ से मिली पहचान और अपनी फैन फॉलोइंग पर आसिफ का कहना है, ‘मेरी जो फैन बेस या फैन आर्मी  हैं, वो सिर्फ ‘पंचायत’ की नहीं है। सबसे पहले, मैंने इतने सारे दूसरे प्रोजेक्ट किए हैं। ‘मिर्जापुर’ और ‘पाताल लोक’ जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी में भी काम किया है। मुझे लगता है कि एक अभिनेता की पहचान सिर्फ किसी एक प्रोजेक्ट से नहीं होनी चाहिए।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने ‘पंचायत’ के अलावा भी कई काम किए हैं। वैसे, मुझे खुद भी नहीं पता कि मेरे कितने चाहने वाले हैं। किसी को भी अंदाजा नहीं होता कि उसकी फैन फॉलोइंग कितनी बड़ी है। मेरे हिसाब से फिनाले में जाने का आधार यह नहीं होना चाहिए कि किसकी फैन फॉलोइंग कितनी है। वह यह होना चाहिए कि किस इंसान में कितनी काबिलियत है। मेरे हिसाब से मैं खुद को फिनाले में जाने के लिए और विनर बनने के लिए बिल्कुल काबिल मानता हूं।’



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 : लव गिल ने स्काउट संग शेयर की अपनी फीलिंग, बोलीं- बहन मत बोल, ऐसा लगता है कि तू…, Bigg-boss Hindi News

बिग बॉस 20:नॉमिनेट करने के बाद स्काउट ने फिर की लव गिल से बात, यूजर्स ने लगाई क्लास; बोले- नौटंकीबाज है – Scout Tried To Talk With Love Gill After Nomination From Bigg Boss 20 Get Trolled

Bigg Boss 20 : आम्रपाली दुबे का फूटा माही विज पर गुस्सा, एक्ट्रेस बोलीं- आपकी नौकर नहीं हूं, Bigg-boss Hindi News