Bigg Boss 20 Voting: चार नॉम‍िनेटेड कंटेस्‍टेंट, एक का जीवनदान खत्‍म! कनिका-अमन का चढ़ा पारा, यंग-आसिफ खफा – bigg boss 20 voting trend uditi singh to lose extra jeevan daan kanika mann aman gandhi fights with yung dsa asif khan


‘बिग बॉस 20’ में शनिवार को जहां पहला वीकेंड का वार होगा, वहीं शुक्रवार के एपिसोड में कनिका मान और यंग डीएसए के बीच तीखी बहस होने वाली है। स्‍व‍िम‍िंंग पूल एरिया के पास अमन गांधी और आसिफ खान में भी तकरार देखने को म‍िलेगी। जबकि इस बीच नॉम‍िनेशन का वोटिंग ट्रेंड भी सामने आ गया है।

Bigg Boss 20 Voting: चार नॉम‍िनेटेड कंटेस्‍टेंट, एक का जीवनदान खत्‍म! कनिका-अमन का चढ़ा पारा, यंग-आसिफ खफा
‘बिग बॉस 20’ में अभी पहला वीकेंड का वार आया भी नहीं है कि कंटेस्‍टेंट्स के बीच नोकझोंक का सिलस‍िला चल पड़ा है। शुक्रवार के एपिसोड के लिए मेकर्स ने तीन प्रोमो शेयर किया हैं, जिसमें रैपर यंग डीएसए के पहले कप्‍तान बनते ही उनकी कनिका मान से बहस हो गई है। मामला मेल बाथरूम यूज करने को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद दोनों में तीखी बहस हुई। कनिका ने इस नोकझोंक में यंग से यहां तक कह दिया कि ‘कैप्‍टन बने हो, कहीं के बादशाह नहीं।’ दूसरी ओर, अब तक शांत दिख रहे अमन गांधी भी आसिफ खान से भ‍िड़ गए हैं। बात एक सलाह से शुरू हुई थी, जिस पर गहमागहमी बढ़ गई। तीसरा प्रोमो, कनिका मान और गुल्‍लू के बीच रूमान‍ियत के बीज फूटने को लेकर है। इस बीच, सोशल मीडिया पर नॉम‍िनेटेड कंटेस्‍टेंट्स को लेकर वोटिंग ट्रेंड भी सामने आया है।

मेकर्स की जारी पहले प्रोमो में कनिका मान और यंग डीएसए के बीच की नोकझोंक दिखाई गई है। बिग बॉस से फटकार के बाद नए-नए कैप्‍टन बने यंग अपनी जिम्‍मेदारी संजीदगी से उठा रहे हैं। वह वॉशरूम एरिया में पहुंचते हैं और पूछते हैं कि मेल बाथरूम में कौन घुसा? फिर कहते हैं कि कनिका ने बाथरूम यूज किया और उनके आवाज लगाने के बावजूद उन्‍होंने अंदर से कोई जवाब नहीं दिया। इस पर कनिका कहती हैं कि उन्‍होंने आवाज नहीं सुनी, क्‍योंकि अंदर नल से पानी गिर रहा था।

कनिका ने यंग से कहा- कैप्‍टन बने हो, कहीं के बादशाह नहीं

यंग और कनिका के बीच की बहस तीखा मोड़ लेती है, जहां कैप्‍टन आरोप लगाते हैं कि वह इसे अपना ‘अपमान’ समझ रहे हैं। इस पर कनिका भी पूरे ताव में कहती हैं कि ‘कैप्‍टन बने हो, कहीं के बादशाह नहीं।’ दोनों का यह झगड़ा वॉशरूम एरिया से बाहर निकलकर डायनिंग टेबल तक पहुंच जाता है। गहमा-गहमी बढ़ जाती है।

अमन गांधी और आसिफ के बीच भाषा को लेकर तकरार

ऐसी ही नोकझोंक का दूसरा प्रोमो अमन गांधी और आसिफ खान के बीच का है। स्‍व‍िम‍िंग पूल एरिया के पास घरवाले बैठे हैं, जहां आसिफ सलाह देते हैं कि अगली बार कुछ बात हो तो अमन कुछ भी ऐसा नहीं कहें, जिसका डबल मिनिंग निकले। इस पर अमन चिढ़ जाते हैं और वह कहते हैं कि ‘मैं क‍िसी की नहीं सुनूंगा।’ इस पर आसिफ कहते हैं कि वह ‘एक्‍ट्रा जेंटलमैन’ बन रहे हैं। आसिफ इस पर भी नाराज हो जाते हैं कि वह अमन को ‘आप’ कहकर बात कर रहे हैं, जबकि अमन ‘तुम’ कहकर। अमन इस पर कहते हैं कि ‘जरूरी नहीं दोनों का लहजा’ एक जैसा हो।

‘बिग बॉस 20’ वोटिंग ट्रेंड: टॉप पर अरिश्‍फा खान

इन सब के बीच, X पर नॉम‍िनेटेड कंटेस्‍टेंट्स के फाइनल वोटिंग ट्रेंड को लेकर भी एक अपुष्‍ट रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक, अरिश्‍फा खान, लव गिल, कनिका मान और उदित सिंह के बीच एविक्‍शन के लिए वोटिंग लाइंस अब बंद हो चुकी हैं और वोटिंग ट्रेंड में उदित सिंह सबसे पीछे चल रही हैं। ‘बिग बॉस 20’ के पहले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान शनिवार-रविवार को जनता के फैसले से पर्दा उठाएंगे। हालांकि, इस सीजन में ‘एक्‍स्‍ट्रा जीवनदान’ का ट्व‍िस्‍ट है, इसलिए यदि उदिति सिंह को सबसे कम वोट मिलते भी हैं, तो वह शो से बाहर नहीं होंगी। हां, अपना ‘जीवनदान’ जरूर खो देंगी।

कनिका और लव के बीच ख‍िल रहे प्‍यार के फूल?

शुक्रवार के एपिसोड का तीसरा प्रोमो कनिका मान और गुल्‍लू उर्फ कुशल तंवर के बीच का है। ऐसा लग रहा है कि दोनों की दोस्‍ती में रूमानी रंग घुल रहा है। गुल्‍लू कहते हैं कि दो-तीन साल में कनिका की बॉलीवुड में एंट्री हो जाएगी और तब उनकी अदा बदल जाएगी। इस पर कनिका कहती हैं तब वह शायद ही किसी का फोन उठाएंगी। इस पर गुल्‍लू भी फ्लर्ट करने के अंदाज में कहते हैं कि वह मिलने के लिए सेट पर आ जाएंगे। इस पर कनिका जवाब देती हैं कि टाइम रहा तो वह मिल लेंगी।

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।और पढ़ें



Source link

Related posts

बिग बॉस के 20 साल:बिग बॉस ने दिखाई ऐसी फिल्म, फूट-फूटकर रोए घरवाले; यूजर्स को याद आए सिद्धार्थ शुक्ला – Bigg Boss 20: Amrapali Dubey Mahhi Vij All Contestants Tears Upon Seeing Sidharth Shukla Memory Legacy Revisit

बिग बॉस 20 में ऐसा क्या हुआ कि रो पड़े सभी कंटेस्टेंट्स? – Bigg Boss 20 Contestants Get Emotional Watching Sidharth Shukla Shehnaaz Gill SidNaaz Memories avr

‘बिग बॉस 20’ के गुल्‍लू पहले से हैं शादीशुदा? कनिका मान से बढ़ती नजदीकियों के बीच सामने आई दुल्‍हन की तस्‍वीर! – bigg boss 20 kushal tanwar viral wedding photo amidst closeness with kanika mann