Home Box Officeइतिहास रचते हुए यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन बनी ‘रामायण’, ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

इतिहास रचते हुए यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन बनी ‘रामायण’, ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

by BollywoodNewsAndMovie


रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और इतिहास रच दिया है. ‘रामायण’ यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में नंबर वन पर आ गई है.

Variety के मुताबिक, फिल्म ने  2.8 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है. वहीं ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ तीसरे नंबर पर आ गई है. डिज्नी की ‘वाइल्ड हॉर्स नाइन’ 1.9 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने 1.8 मिलियन डॉलर की कमाई की.

टॉप 10 में शामिल ये फिल्में

वहीं पीरियड कॉमेडी ‘विकर’ नंबर वन पर थी. लेकिन अब ये चौथे नंबर पर आ गई है. फिल्म ने 1.5 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. वहीं ‘जॉर्ज माइकल: द फेथ टूर’ ने 1.3 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ पांचवें नंबर पर जगह बनाई है.

वहीं ‘प्राइमटाइम’ दूसरे वीकेंड पर 1.1 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ छठे नंबर पर है. हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘घोस्ट्स: द पजेशन ऑफ बटन हाउस’ तीसरे हफ्ते में सातवें नंबर पर रही. फिल्म ने 997,064 डॉलर की कमाई की. वहीं आठवें नंबर पर हॉरर थ्रिलर ‘क्लेफेस’ है. फिल्म ने 911,261 डॉलर कमाए. नौवें नंबर पर  ‘आई प्ले रॉकी’ 810,781 डॉलर की कमाई के साथ रही. रन इट’ लाइव व्यूइंग’ 793,559 डॉलर कमाई के साथ दसवें नंबर पर रही.

बता दें कि ‘रामायण’ को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, अरुण गोविल जैसे स्टार्स फिल्म का हिस्सा रहे. फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है और शानदार रिव्यूज मिले हैं. ये फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हुई.

वहीं ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की बात करें तो ये साई-फाई फिल्म है. फिल्म जापान में 3 नवंबर को रिलीज हुई. इसे Takashi Yamazaki ने डायरेक्ट किया. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 15 मिनट है.



Source link

You may also like

Leave a Comment