उज्जैन:चंदन से सजे बाबा महाकाल, चंद्रमा-त्रिशूल और त्रिनेत्र से अलौकिक शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु – Baba Mahakal Adorned With Sandalwood, Crescent Moon, Trident, And Third Eye During Today’s Bhasma Aarti


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। पंचामृत से अभिषेक के बाद भगवान को चंदन से सजाया गया। चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा परिसर जय श्री महाकाल के उद्घोष से गूंज उठा।

पंचामृत से अभिषेक, चांदी का मुकुट और मुंड माला पहनाई

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भस्म आरती की प्रक्रिया शुरू हुई। पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया।

भगवान को दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से तैयार पंचामृत अर्पित किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण कराई गई।

चंदन से बनाया चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र का स्वरूप

आज के शृंगार की खास बात बाबा महाकाल का चंदन से किया गया विशेष शृंगार रहा। भगवान को चंदन से चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र के स्वरूप में सजाया गया। इसके बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई और उन्होंने भक्तों को दिव्य दर्शन दिए।

जय श्री महाकाल के उद्घोष से गूंजा मंदिर परिसर

भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आरती के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। इसी परंपरा के तहत प्रतिदिन भस्म आरती का आयोजन किया जाता है।

महाकाल मंदिर में आरती का समय










आरती समय
भस्म आरती सुबह 4:00 से 6:00 बजे
दद्योदक आरती (बालभोग) सुबह 7:30 से 8:15 बजे
भोग आरती सुबह 10:30 से 11:15 बजे
संध्या पूजन शाम 5:00 से 5:45 बजे
संध्या आरती शाम 6:30 से 7:15 बजे
शयन आरती रात 10:30 से 11:00 बजे

श्री महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ी दर्शन, आरती, पूजन और दान संबंधी जानकारी के लिए श्रद्धालु 24 घंटे हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

टोल फ्री नंबर: 18002331008

अन्य संपर्क नंबर: 0734-2559272, 2559275, 2559276, 2559277



Source link

Related posts

Morning News Brief: शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर भारत का बड़ा बयान; CRPF जवानों की बुलेटप्रूफ जैकेट को भेद गईं आतंकियों की गोलियां

Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से सरकारी नौकरी, असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

Lucknow News:सुबह धुंध, दिन में खिलेगी धूप – Misty In The Morning, Sunny During The Day