बीते साल का आखिरी महीना कुछ ऐसी फिल्में लेकर आया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। ‘पुष्पा 2’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ भी भारत समेत विश्व में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं उन हॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जिन्होंने विश्व स्तर पर कलेक्शन के मामले में बढ़िया प्रदर्शन किया।
2 of 6
इनसाइड आउट 2
– फोटो : यूट्यब
इनसाइड आउट 2
14 जून 2024 को रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म ‘इनसाइड आउट 2’ इस लिस्ट में सबसे ऊपर आती है। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने 12770 करोड़ रुपये का कलेक्शन विश्व भर में किया। इस फिल्म को 1670 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढे़ं: Top Hollywood Grossers: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्में, कौन से नंबर पर मुफासा? देखें लिस्ट
3 of 6
‘डेडपूल और वूल्वरिन’
– फोटो : इंस्टाग्राम
डेडपूल और वूल्वरिन
कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर रही फिल्म ‘डेडपूल और वूल्वरीन’ रही। 1675 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 11180 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढे़ं: Mufasa India Record: खूब जमी जोड़ी बादशाह और लॉयन किंग की, डेडपूल एंड वुल्वरिन को पीछे छोड़ अब मुफासा नंबर वन
4 of 6
मोआना 2
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मोआना 2
कमाई के मामले में एनिमेशन फिल्म ‘मोआना 2’ भी ने शानदार प्रदर्शन किया है। 150 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने विश्व भर में 6105.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
5 of 6
डेस्पिकेबल मी 4
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डेस्पिकेबल मी 4
चौथे नंबर पर एक बार फिर एक एनिमेशन फिल्म है। ‘डेस्पिकेबल मी 4’ ने भी ताबड़तोड़ कमाई की। यह फिल्म 100 मिलियन डॉलर के बजट में बनाई गई थी। इस फिल्म ने विश्व भर में 5868.17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।