उत्तराखंड:मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, लगाए कई आरोप, ऑडियो से खुला षडयंत्र – Uttarakhand Minister Rekha Arya Crying Video Viral She Files A Complaint Against Her Husband In Dehradun


{“_id”:”6ad0f0b7218eba25c30a4c76″,”slug”:”uttarakhand-minister-rekha-arya-crying-video-viral-she-files-a-complaint-against-her-husband-in-dehradun-2026-10-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, लगाए कई आरोप, ऑडियो से खुला षडयंत्र”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए आरोप
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना और जान से मारने का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है। कैबिनेट मंत्री की शिकायत पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मंत्री का आरोप यह भी है कि उनका पति पहले से विवाहित है और वर्तमान में भी उनके विवाहेत्तर संबंध हैं। अब वह एक महिला के साथ मिलकर जान से मारना चाहता है। आरोप यह भी हैं कि मंत्री के पति ने कई दस्तावेज पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें पदों से हटा दिया जबकि उन्होंने किसी भी पद से त्यागपत्र नहीं दिया है।


मंत्री ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह 2004 में बरेली के रहने वाले गिरधारी लाल साहू से हुआ था। वह पहले से शादीशुदा थे इस बात को उन्होंने छुपाया। पहली शादी से उनके बच्चे भी हैं। जब उन्हें यह बात पता चली तब तक उनके भी बच्चे हो गए थे। ऐसे में लोक लिहाज के कारण वह चुप रहीं। आरोप है कि वह (रेखा आर्य)अनुसूचित जाति से आती हैं जबकि गिरधारी लाल साहू दूसरी जाति से हैं। पिछले कुछ समय से गिरधारी लाल साहू का व्यवहार बदलने लगा। कुछ समय बाद पता चला कि वर्तमान में साहू के दूसरी महिलाओं से संबंध हैं। इस पर जब उन्होंने आपत्ति जताई तो साहू ने मौखिक और लिखित दोनों रूप से उनसे माफी मांगी।

बावजूद इसके साहू की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो साहू ने उनके साथ मारपीट की। गाली गलौज की और जातिसूचक शब्द कहे। आरोप है कि साहू कई बार उनके सरकारी आवास पर आया और आपत्तिजनक शब्द कहे। इसके बाद और भी बातों का खुलासा हुआ। पता चला कि साहू ने दस्तावेज पर जाली हस्ताक्षर कर कंपनी ने उन्हें निदेशक पद से हटा दिया। जबकि उन्होंने ऐसा कोई भी पत्र नहीं बनाया और न ही कभी त्यागपत्र दिया। एसपी सिटी शेखर चंद सुयाल ने बताया कि मंत्री की शिकायत पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना, जान से मारने का षडयंत्र रचने, मारपीट और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

UK Top News: कांग्रेस नेता हिरासत में, गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर का शव, केदारनाथ में हेली सेवा रोकी



Source link

Related posts

Lucknow Shiva Sharma Death Case

Delhi में प्रदर्शन से जोड़कर Viral किए गए Video की पड़ताल

ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल