एआई से छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, National Hindi News


बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक पिता ने 17 वर्षीय अपनी बेटी की तस्वीर के साथ एआई के जरिए छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की शिकायत पुलिस से की है। उन्होंने बेटी के नाम से सोशल साइट पर बनाई गई फर्जी आईडी का स्क्रीन शॉट और उसके नाबालिग होने का प्रमाण पत्र भी पुलिस को देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक बांसडीह कस्बा का रहने वाला है। वह पहले बेटी के साथ ही एक स्कूल में पढ़ता था। युवक की गंदी हरकतों के चलते स्कूल से भी उसे निकाल दिया गया था।

इसी के बाद से वह रंजिश मान रहा है। पिता का आरोप है कि युवक ने पहले बेटी के सोशल मीडिया अकाउंट का स्क्रीनशाट लेकर उससे मिलता-जुलता फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाया। साथ ही एआई तकनीक से अश्लील वीडियो बनाकर बेटी के स्कूल के छात्र-छात्राओं, दोस्तों और रिश्तेदारों तक में फैला दिया। पिता का यह भी आरोप है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी आरोपी ने बेटी और उसकी मां की फोटो लगाकर दो अलग-अलग फर्जी आईडी बनाई थी। विरोध करने पर आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और वीडियो को और ज्यादा वायरल करने की बात कही। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। पिता ने तहरीर के साथ फर्जी आईडी के स्क्रीनशॉट और बेटी के नाबालिग होने के प्रमाण के तौर पर मार्कशीट देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



Source link

Related posts

Balrampur School Girl Heart Attack Case; Ganesh Visarjan Loud DJ Sound

Fact Check: बिहार के जमुई में छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के बाद वायरल हुआ मैथिली ठाकुर का पुराना बयान, FAKE है वायरल पोस्‍ट

मधेपुरा स्कूल: युवक-छात्रा की हाथापाई, वीडियो वायरल