‘एक तू ही यार मेरा…’ अरुणाचल की 3 मासूम बहनों ने दी कमाल की परफॉर्मेंस, फैन हुए यूजर्स; Video


अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच तीन छोटी बहनों की मासूम आवाज और प्यारी केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सिंगका, नगम्जन और लिली नाम की इन तीन बहनों ने फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का लोकप्रिय गाना ‘एक तू ही यार मेरा’ गाया। उनकी सादगी भरी प्रस्तुति इतनी मनमोहक निकली कि वीडियो पर 1.56 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @three.sisters_officialनामक हैंडल से शेयर किया गया है। ये तीनों बहनें अरुणाचल प्रदेश के लॉन्गडिंग जिले के वानु गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने पहाड़ी वादियों की हरियाली और प्राकृतिक पृष्ठभूमि में गाना गाया। कोई स्टूडियो नहीं, कोई महंगा सेटअप नहीं सिर्फ उनकी सुरीली आवाज, मासूम भाव और आपसी सामंजस्य। वीडियो में तीनों बहनें मिलकर गाने के बोल गाती नजर आती हैं। उनकी आवाज में शुद्धता और आनंद साफ झलकता है, जो दर्शकों को तुरंत बांध लेता है।  

1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो 

इन बहनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला। ‘एक तू ही यार मेरा’ गाने वाले इस क्लिप को 15.6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग कमेंट सेक्शन में तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा, “कितनी प्यारी हैं ये बहनें!” कुछ ने उनकी मासूमियत और सुर की सराहना की। वीडियो ‘थ्री सिस्टर्स’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है, जहां तीनों बहनों की अन्य गायकी झलकियां भी उपलब्ध हैं। इनके वीडियो को सिंगर कनिका कपूर और नेहा कक्कड़ ने भी लाइक किया है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

सोशल मीडिया यूजर्स ने टिप्पणी की कि पहाड़ों के बैकग्राउंड में उनकी आवाज और भी खूबसूरत लगती है। कई ने कहा कि बिना किसी प्रोफेशनल ट्रेनिंग के इतनी अच्छी गायकी वाकई सराहनीय है। कुछ ने लिखा कि ऐसे वीडियो देखकर दिन अच्छा हो जाता है। वीडियो की लोकप्रियता से साफ है कि मासूमियत और सच्ची कला आज भी लोगों का दिल जीतती है। 

पहले भी सुरों का जादू बिखेर चुकी हैं ये बहनें 

ये बहनें पहले भी सोशल मीडिया पर छा चुकी हैं। उन्होंने ‘ये जवानी है दीवानी’ का गाना ‘सुभान अल्लाह’ और सलमान खान की फिल्म ‘वॉन्टेड’ का गाना भी गाया था, जो वायरल हो चुके हैं। उनकी खासियत है कि वे अरुणाचल की प्राकृतिक सुंदरता के बीच परफॉर्म करती हैं। एक बहन अक्सर स्पीकर पकड़कर ओरिजिनल ट्रैक चलाती है, जबकि बाकी दो सुर मिलाती और हल्के डांस के साथ साथ देती हैं। यह सादगी ही उनकी लोकप्रियता का राज है।


गौरतलब है कि, इससे पहले जुबिन नॉटियाल जैसी आवाज में गाना गाने वाले लड़के का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

Video : ‘धुरंधर’ का गाना गाकर रातोंरात वायरल हुआ कश्मीरी लड़का, मिले 5 करोड़ व्यूज; देखकर फैन हो जांएगे





Source link

Related posts

ऋषिकेश में घूमते समय रो पड़ी विदेशी महिला, इमोशनल होकर बनाया Video; कहने लगी- ‘भारत ने मुझे बदल दिया’

Raebareli Assault Case | Elderly Couple Daughter Beaten Viral Video

‘चिराग सीएम के पास रखें अपनी बात..’ छेड़छाड़ के वायरल वीडियो पर मंत्री की सलाह, कहा- ‘NDA में ऑल इज वेल’