एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं, वीडियो वायरल


बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे टाइम से बड़े पर्दे से दूर हैं. हालांकि वो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. अब वो शनिवार की रात मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, जहां अपने नए लुक से उन्होंने फैंस का ध्यान खींच लिया.

ऐश्वर्या राय बच्चन का नया हेयरस्टाइल सोशल मीडिया पर चर्चा में है. एयरपोर्ट से उनके कई वीडियो और फोटोज भी वायरल हो रहे हैं, जिसपर फैंस प्यार लुटा रहे हैं.

एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय का दिखा स्टाइलिश अंदाज
ऐश्वर्या राय बच्चन ने एयरपोर्ट पर काफी स्टाइलिश और एलिगेंट लुक कैरी किया. उन्होंने बेज कलर का ट्रेंच कोट ब्लू जींस के साथ पेयर किया था. इसके साथ उन्होंने ब्राउन बूट्स और ब्लैक सनग्लासेस लगाए थे. हालांकि, इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान उनके नए हेयर कलर और हेयरस्टाइल ने खींचा.

नए हेयर कलर से खींचा फैंस का ध्यान
ऐश्वर्या राय ने अपने हेयर्स को खुला रखा था, जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा था. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस को उनका नया हेयरस्टाइल काफी पसंद आ रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

हालांकि, इस बार ऐश्वर्या एयरपोर्ट पर अकेली नजर आईं. आमतौर पर उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ दिखाई देती हैं. ऐसे में वीडियो सामने आने के बाद कुछ फैंस आराध्या के बारे में भी पूछने लगे.

आराध्या बच्चन को मिस कर रहे फैंस
कई फैंस ने कमेंट किया, ‘पहली बार बेटी के बिना देखा.’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया ‘अराध्या नहीं?’ वहीं एक फैन ने लिखा, ‘आराध्या के बिना पहली बार पेरिस जा रही हैं, लोरियल पेरिस के शो में शामिल होने के लिए.’

बता दें, सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि ऐश्वर्या पेरिस फैशन वीक में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हुई हैं. हालांकि, एक्ट्रेस की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं. उन्हें आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन: 2’ में देखा गया था. इस फिल्म में उन्होंने नंदिनी और मंदाकिनी देवी के डबल रोल निभाए थे.





Source link

Related posts

पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश! चितकारा और LPU में वायरल मैसेज की जांच में जुटी साइबर सैल और इंटेलिजेंस

जंतर-मंतर पर सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन! वायरल वीडियो निकला ‘पुराना’, दिल्ली पुलिस ने दी चेतावनी, National Hindi News

Kishanganj Railway Station Viral Video Controversy