Kishanganj Railway Station Viral Video Controversy


बिहार के जमुई, बांका और समस्तीपुर के बाद अब किशनगंज से एक वीडियो सामने आया है। इसमें बाइक से जा रहे एक लड़के और लड़की को कुछ युवक रास्ते में रोककर उनके साथ बदतमीजी करते दिखाई दे रहे हैं।

.

वीडियो में कुछ युवक लड़की का जबरदस्ती हाथ पकड़े दिख रहे हैं। उसके साथ मारपीट भी की जा रही है। आरोपी युवक लड़की से पूछ रहे हैं, ‘तुम मुस्लिम हो? हिंदू लड़के के साथ क्या कर रही हो?’

SIT ने इस मामले के मुख्य आरोपी शहजाद (21 वर्ष) को दिघलबैंक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। शहजाद से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है और उसके बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इस मामले में एसपी संतोष कुमार ने बताया कि वीडियो करीब 5 महीने पुराना है। पुलिस को 5 मई को ही ई-मेल के जरिए सूचना मिली थी, लेकिन उस समय कोई FIR दर्ज नहीं की गई।

24 सितंबर की रात करीब 12 बजे वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को इस मामले में FIR दर्ज की गई है। घटना जिले के दिघलबैंक प्रखंड स्थित तुलसिया रेलवे स्टेशन की है।

पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

युवकों का ग्रुप लड़की का हाथ पकड़कर उसके साथ जबरदस्ती कर रहा है।

कुछ युवकों ने लड़की को थप्पड़ मारा और उसे हाथ पकड़कर घसीटा।

अब सिलसिलेवार जानिए घटनाक्रम….

52 सेकंड के VIDEO में लड़की के साथ मारपीट हुई

24 सितंबर की रात किशनगंज पुलिस के फोन पर एक वीडियो मिला। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक एक लड़का-लड़की को घेरकर खड़े हैं। यह वीडियो 52 सेकेंड के है। इसमें आरोपी लड़की के साथ छेड़छाड़ करता है।

जब लड़की आरोपियों से हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश करती है तो आरोपियों ने उसे अपनी तरफ घसीट लिया। उसे भागने नहीं देते हैं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने लड़की को थप्पड़ भी मारा।

बाइक पर बैठे युवक से भी की पूछताछ

आरोपी बाइक पर बैठे युवक को लड़की का प्रेमी बताकर उससे सवाल करना शुरू करता है। आरोपियों ने पूछा ‘तुम हिंदू हो ना, तो मुस्लिम लड़की के साथ क्या कर रहे हो?’

इसके बाद आरोपियों ने लड़के से पूछा- क्या तुम इस लड़की से प्यार करते हो तो पीड़ित ने कहा- नहीं। वह हाथ के इशारे से बताता है कि दोनों के बीच प्यार नहीं है।

दूसरा आरोपी यह कहते सुनाई दे रहा है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

घटना के बाद SP, DM और अन्य अधिकारियों को ईमेल के जरिए सूचना मिली थी।

रात 12:30 बजे एसपी के वॉट्सएप पर आया वीडियो

वहीं, किशनगंज पुलिस के अनुसार, 24/25 सितंबर की देर रात करीब 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के वॉट्सएप पर ये वीडियो आया था। वीडियो मिलने के बाद एसपी ने तत्काल इसका संज्ञान लिया और तकनीकी टीम को जांच के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में वीडियो 5 मई 2026 का बताया जा रहा है।

एसपी खुद टीम के साथ पहुंचे घटनास्थल

पुलिस के मुताबिक, वीडियो की सूचना मिलते ही एसपी संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर वीडियो में दिख रहे स्थान की पहचान की।

इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो में शामिल पांच युवकों की पहचान की है। पुलिस के अनुसार, इनमें अफसर उर्फ हती, जुबेर खान, मिजान उर्फ सलमान, कामिल और शहजाद शामिल हैं।

अफसर उर्फ हती के गुजरात, जुबेर खान के हरियाणा, मिजान उर्फ सलमान के कर्नाटक और कामिल के पंजाब में होने की सूचना है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संबंधित स्थानों पर टीम भेजकर गिरफ्तार करेगी।

दोस्त से मिलने रेलवे स्टेशन गई थी युवती

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान कर ली गई है। पूछताछ में युवती ने बताया, वह अपने एक दोस्त से मिलने रेलवे स्टेशन गई थी। इसी दौरान आसपास के गांवों के कुछ युवकों ने उसे अपने दोस्त के साथ देख लिया।

युवकों ने उसके दोस्त के हिंदू होने को लेकर आपत्ति जताई और मारपीट की।

घटना के बाद पंचायत में मामला सुलझाने की कोशिश

पुलिस की जांच में एक और बात सामने आई है। घटना के समय स्थानीय स्तर पर विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बैठी थी। इसमें स्थानीय मुखिया की मौजूदगी में ग्राम स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया था।

अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के बाद पंचायत में किन लोगों ने हिस्सा लिया था। वहां मामले को किस तरह सुलझाया गया था।

SDPO-2 के नेतृत्व में SIT, लगातार छापेमारी

मामले में सभी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए SDPO-2 के नेतृत्व में SIT गठित की गई है। टीम तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि वीडियो में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जिन आरोपियों के राज्य से बाहर होने की जानकारी मिली है, उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।

इस घटना को लेकर दैनिक भास्कर की टीम ने किशनगंज के SP संतोष कुमार को लगातार फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन वो रिसीव नहीं कर रहे हैं। अब सवाल ये उठता है-



Source link

Related posts

पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश! चितकारा और LPU में वायरल मैसेज की जांच में जुटी साइबर सैल और इंटेलिजेंस

जंतर-मंतर पर सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन! वायरल वीडियो निकला ‘पुराना’, दिल्ली पुलिस ने दी चेतावनी, National Hindi News

एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं, वीडियो वायरल