Bigg Boss 20: मां-बाप के तलाक को याद रो पड़ीं मनोज तिवारी की बेटी रीति, बोलीं- ‘पापा ने कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी पर’


नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 20’ के घर में मशहूर एक्टर और राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी काफी चर्चा में बनी हुई हैं. बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में रीति अपने बचपन और माता-पिता के तलाक के दर्द को फिर महसूस किया. एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ बातचीत में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बेहद इमोशनल किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब उनके मम्मी-पापा अंग हुए तो वो सिर्फ 8 साल की थी और फिर एक साल बाद दोनों का तलाक कानूनी रूप से हो गया. रीति ने याद किया कि इस मुश्किल वक्त में उनके पापा यानी मनोज तिवारी ने उनकी कस्टडी के लिए बहुत कानूनी लड़ाई लड़ी थी.

रीति तिवारी ने पापा-मम्मी के अलग होने का दर्द बयां किया.

रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे एक साथ बैठ थे. इसी दौरान रीति ने अपने पुराने दिनों के दर्द को बयां किया. उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्हें अपने पिता के साथ ज्यादा वक्त बिताने को नहीं मिला.

‘पापा ने कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी पर’

आम्रपाली ने जब उनसे पूछा कि क्या उनके पिता ने उनकी कस्टडी के लिए कोशिश की थी? तो रीति ने हां में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि पापा को लंबे समय तक उम्मीद थी कि उनके माता-पिता फिर से साथ आ जाएंगे. पर हो नहीं सका क्योंकि कस्टडी मम्मी को मिली. उन्होंने बताया कि हम मिलते थे और जब भी मुलाकात होती थी तो दोनों खूब रोते थे. इस दौरान रीति अपने आंसू रोक नहीं पाईं.

पापा को इंग्लिश सिखाती थीं रीति

रीति ने कहा कि लेकिन पापा और वो कर भी क्या सकते थे. उन्होंने बताया कोशिश करती थीं कि जब भी उन्हें पापा के साथ समय मिले, उसे अच्छे से बिताया जाए. उन्होंने बताया कि वह अपने पिता को अंग्रेजी भी सिखाती थीं. इस पर आम्रपाली ने कहा अच्छा वो तुमने किया. अब भैया अच्छी इंग्लिश बोलते हैं.

सुरभि की जिंदगी में एंट्री से सबसे ज्यादा खुश थीं रीति

बातचीत में रीति ने मनोज तिवारी की दूसरी शादी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब सुरभि तिवारी उनके पिता की जिंदगी में आईं, तो उनसे ज्यादा खुश शायद ही कोई था. रीति के मुताबिक, वह चाहती थीं कि उनके पिता की जिंदगी में खुशियां वापस आएं. अपने माता-पिता के लिए अपनी भावनाओं को बताते हुए रीति ने कहा कि उन्हें अपनी मां बहुत प्यारी हैं, लेकिन उनके पापा भी उनके बाप हैं. रीति को इमोशनल देख आम्रपाली भी भावुक हो गईं.

विज्ञापन

दो शादियां, तीन बेटियां

आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी.दोनों की एक बेटी रीति तिवारी हैं. करीब 11 साल बाद दोनों अलग हुए और 2012 में उनका तलाक हुआ. इसके बाद मनोज तिवारी ने 26 अप्रैल 2020 को सुरभि तिवारी से शादी की, जिनसे उनको दो बेटियां और हुईं.



Source link

Related posts

लगातार दूसरे हफ्ते सलमान खान ने जीता जनता का दिल, ‘वीकेंड का वार’ में दिखा पुराना अवतार – bigg boss 20 fans hails salman khan og avatar calls best weekend ka vaar tmovj

फातिमा ने की सलमान खान की तारीफ, ट्रोल्स वाली बात पर कहा- जब आप जैसा कोई.., Tv Hindi News

‘मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं,’ सलमान ने लगाई क्लास, रीति ने पूरे देश से मांगी माफी – manoj tiwari daughter rhiti tiwari apologized salman khan bashed her bigg boss fans reacts tmovf