मार्वेल की फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ को शुक्रवार को री-रिलीज किया गया. फिल्म के इस वर्जन में फैंस को एक्स्ट्रा फुटेज भी देखने को मिल रहे हैं, ये अपकनिंग फिल्म एवेंजर्स: डूम्सडे से भी कनेक्ट करती है. फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. इसके अलावा फिल्म के इस वर्जन में स्पेशल एंड क्रेडिट सीन भी हैं, जो ओरिजनल रिलीज का हिस्सा नहीं थे. फिल्म ने दो दिन में ही इंडिया में शानदार कलेक्श किया.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 7.65 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 3,700 शोज मिले और 34.7 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के इंग्लिश वर्जन ने 5.60 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं हिंदी वर्जन ने 1.35 करोड़, तमिल वर्जन ने 35 लाख और तेलुगू वर्जन ने 35 लाख की कमाई की.
फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ कमाए. फिल्म को 3,635 शोज मिले और 32.2 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने दो दिन में 14.90 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 17.83 करोड़ की कमाई कर ली है.
‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने इन तीन फिल्मों को पछाड़ा
फिल्म ने इंडिया में हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया है. ‘प्राइमटाइम’, ‘हर्ट ऑफ द बीस्ट’ और ‘फॉरगॉटन आईलैंड’ जैसी फिल्मों को रिलीज हुए 2 दिन हुए हैं. लेकिन ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने इन सभी को बहुत पीछे छोड़ दिया. ‘प्राइमटाइम’ ने दो दिन में 81 लाख कमाए. वहीं ‘फॉरगॉटन आईलैंड’ ने 2 दिन में 40 लाख का कलेक्शन किया. वहीं ‘हर्ट ऑफ द बीस्ट’ ने दो दिन में 2.05 करोड़ का कलेक्शन किया.
ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया टच, रविवार को ऐसा रहा ‘द वन’ और ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन
एवेंजर्स एंडगेम के 3 दिन के ओपनिंग वीकेंड में 22 से 24 करोड़ की कमाई करने की उम्मीदें हैं. बता दें कि एवेंजर्स एंडगेम 2019 में रिलीज हुई. फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 5 मिनट है. फिल्म को एंथनी रूसो, जो रूसो ने डायरेक्ट किया. इस फिल्म में रॉबर्ट डाउन जूनियर,स्कारलेट जोहानसन, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, मार्क रफल्लो जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म को बहुत प्यार मिला था. फिल्म ने फैंस को इमोशनल भी कर दिया था.