Home Bigg Boss 20ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा गया ‘बिग बॉस 20’, टॉप 10 में शामिल ये शोज-फिल्में

ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा गया ‘बिग बॉस 20’, टॉप 10 में शामिल ये शोज-फिल्में

by BollywoodNewsAndMovie


ओटीटी पर इस हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है. ऑरमैक्स मीडिया की पिछले हफ्ते की लिस्ट सामने आ गई है. 7 सितंबर से 13 सितंबर तक के बीच में देखे जाने वाले टॉप 10 शोज और फिल्मों में ‘बिग बॉस 20’ से लेकर ‘द रिवोल्यूशनरी’ शामिल हैं.

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें-  ‘किंग’ बॉक्स ऑफिस: अहान पांडे को पछाड़ेंगी सुहाना खान, बनेंगी पोस्ट कोविड हाइएस्ट ग्रॉसिंग स्टार किड?

‘बिग बॉस 20’सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ ओटीटी पर धमाल मचा रहा है. शो को 16.8 मिलियन व्यूज मिले हैं. शो को यूजर्स बहुत अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. सलमान खान का वीकेंड का वॉर पसंद किया गया. इस शो को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Continues below advertisement

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’इस शो को 5.9 मिलियन व्यूज मिले. शो को आप यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. समय रैना का ये शो चर्चा में रहता है.

‘खतरों के खिलाड़ी 15’शो को 5.4 मिलियन व्यूज मिले. शो को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं. वहीं रुबीना दिलैक, फरहाना भट्ट, अविनाश, रुहनिका, जैस्मिन भसीन जैसे स्टार्स दिख रहे हैं. पिछले हफ्ते गौरव खन्ना शो से बाहर हुए.

‘कौन बने करोड़पति 18’इस शो को 4.8 मिलियन व्यूज मिले हैं. शो को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. शो को सोनी लिव पर देख सकते हैं

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’शो को 4.5 मिलियन व्यूज मिले हैं. शो को यूट्यूब और सोनी लिव पर देख सकते हैं. शो के मेकर असित कुमार मोदी हैं. शो में दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता, तनुज महाशब्दे जैसे स्टार्स हैं. शो में इन दिनों भूत का प्लॉट चल रहा है.

‘बिग बॉस तेलुगू 10’इस शो को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. शो को 4.3 मिलियन व्यूज मिले हैं.

‘विश्वनाथ एंड सन्स’इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म को 4.2 मिलियन व्यूज मिले. फिल्म में सूर्या लीड रोल में हैं. फिल्म को वेंकी अटुलुरी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में ममिता बैजू, राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन जैसे स्टार्स हैं. 

‘बिग बॉस तमिल 10’ इस शो को 3.9 मिलियन व्यूज मिले हैं. शो को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

‘अली बाबा और 40 भूत’इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. शो को 3.5 मिलियन व्यूज मिले हैं.

‘द रिवोल्यूशनरी’इस ड्रामा को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. सीरीज को 3 मिलियन व्यूज मिले हैं.

ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ ने बदली कंपोजर की किस्मत, बोले- जिन्होंने रिजेक्ट किया वो ऑफर दे रहे



Source link

You may also like

Leave a Comment